फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Preparations underway to land humans on the Moon by 2040: ISRO

Delhi NCR News: 2040 तक चांद पर इंसान उतारने की तैयारीः इसरो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
-आईआईटी दिल्ली पहुंचे इसरो प्रमुख डॉ. वी नारायणन
विज्ञापन


-इसरो और आईआईटी दिल्ली बढ़ाएंगे सहयोग

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। इसरो प्रमुख डॉ. वी नारायणन ने आईआईटी दिल्ली का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भारत के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। इसरो और आईआईटी दिल्ली ने सौर पैनल तथा बायोमैकेनिक्स सहित कई तकनीकों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है।
डॉ. नारायणन ने कहा कि भारत अब अपनी अंतरिक्ष जरूरतों तक सीमित नहीं है। देश 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है। मानव अंतरिक्ष उड़ान, चंद्रमा से नमूने लाने और चंद्रमा पर मानव उतारने जैसे मिशनों पर काम जारी है। उन्होंने इंडियाज स्पेस प्रोग्रामः द चैलेंजेज एंड वे फॉरवर्ड विषय पर व्याख्यान दिया। इस दौरान उन्होंने भारत की अंतरिक्ष यात्रा और भविष्य की योजनाओं को सामने रखा। आईआईटी दिल्ली के निदेशक प्रो. रंगन बनर्जी ने कहा, अंतरिक्ष उन क्षेत्रों में है जहां भारत ने वैश्विक स्तर की स्वदेशी तकनीक विकसित की है।
विज्ञापन

डॉ. नारायणन ने बताया कि गगनयान के पहले मानवरहित मिशन की तैयारी चल रही है। भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन का पहला मॉड्यूल 2028 तक भेजने की योजना है। इसके अन्य मॉड्यूल 2035 तक तैयार करने का लक्ष्य है। चंद्रयान-4 से चंद्र नमूने पृथ्वी पर लाने, शुक्र मिशन और 2040 तक मानव को चंद्रमा पर उतारने की दिशा में भी काम चल रहा है। इसके अलावा, अगली पीढ़ी के प्रक्षेपण यान और दोबारा उपयोग होने वाले रॉकेट भी विकसित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed