{"_id":"644c7b7c7123d445aa0746e3","slug":"preparations-to-brighten-the-villages-of-delhi-with-various-projects-worth-rs-400-crore-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: 400 करोड़ खर्च कर संवारे जाएंगे गांव, 25 मई को होगी ग्रामीण विकास बोर्ड की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: 400 करोड़ खर्च कर संवारे जाएंगे गांव, 25 मई को होगी ग्रामीण विकास बोर्ड की बैठक
Sat, 29 Apr 2023 07:35 AM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 29 Apr 2023 07:35 AM IST
सार
गोपाल राय ने बताया कि गांवों के विकास से संबंधित परियोजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट बोर्ड बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आईएंडएफसी के अधिकारियों को विकास कार्यों से संबंधित परियोजनाओं और लंबित प्रस्तावों को जल्द पूरा करने को कहा गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी के गांवों को 400 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं से चमकाने की तैयारी है। इसके लिए 25 मई को दिल्ली सचिवालय में ग्रामीण विकास बोर्ड की बैठक होगी। इस संबंध में शुक्रवार को विकास मंत्री गोपाल राय ने सभी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और अगले माह होने वाली बैठक में परियोजनाओं की विस्तृत कार्ययोजना पेश करने को कहा।
विज्ञापन
गांवों में जरूरी सेवाएं सुनिश्चित करना है उद्देश्य
गोपाल राय ने बताया कि गांवों के विकास से संबंधित परियोजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट बोर्ड बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आईएंडएफसी के अधिकारियों को विकास कार्यों से संबंधित परियोजनाओं और लंबित प्रस्तावों को जल्द पूरा करने को कहा गया है।
विज्ञापन
गांवों में विकास के लिए मुख्यमंत्री ने दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड का गठन किया था। इस बोर्ड का उद्देश्य दिल्ली के गांवों में जरूरी सेवाएं सुनिश्चित करना है। गांवों में सड़कें, पार्क, नालियां और बहुउद्देशीय सामुदायिक केंद्र सुधारे जाएंगे। इन विकास कार्यों को सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग, एमसीडी व अन्य सरकारी विभागों के माध्यम से किया जाएगा। इसी संदर्भ में दिल्ली सचिवालय में विकास विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई।
विज्ञापन