{"_id":"6af1e41d7a23637d0c0ee8da","slug":"preparations-for-chhath-intensify-in-delhi-arrangements-to-be-made-at-1400-ghats-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-162663-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली में छठ की तैयारी तेज, 1400 घाटों पर होंगे इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली में छठ की तैयारी तेज, 1400 घाटों पर होंगे इंतजाम
विज्ञापन
-मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जनसेवा सदन में अधिकारियों और छठ समतियों के साथ की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को जनसेवा सदन में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजधानी के सभी छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। इस वर्ष दिल्ली में 1400 से अधिक छठ घाट तैयार किए जा रहे हैं, जबकि पिछले साल 1326 घाटों पर पूजा का आयोजन हुआ था।
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बार मुनक नहर पर 11 किलोमीटर लंबा छठ घाट विकसित किया जा रहा है। बाहरी रिंग रोड से इंद्रलोक तक बनने वाले इस घाट का उद्घाटन 12 नवंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सिंगलपुर गांव के पास आयोजित कार्यक्रम में करेंगे। मुनक नहर के दोनों ओर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सीढ़ियां और सीमेंट की सड़क बनाई जा रही है। इससे आसपास की कई विधानसभा क्षेत्रों के व्रतियों को पूजा के लिए आने-जाने में सुविधा मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी घाटों की तैयारियां समय से पूरी की जाएं और पूजा से दो दिन पहले प्रमुख व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व दिल्ली की सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक व्रती को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिले। बैठक में छठ पूजा समितियों के पदाधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस वर्ष छठ महापर्व 13 से 16 नवंबर तक मनाया जाएगा।
विज्ञापन
महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा पर जोर :
मुख्यमंत्री ने प्रमुख घाटों पर महिलाओं के लिए पर्याप्त संख्या में चेंजिंग रूम और शौचालय बनाने के निर्देश दिए। इनकी नियमित सफाई और उपयोगिता सुनिश्चित करने को भी कहा। बड़े घाटों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। नवंबर में संभावित ठंड को देखते हुए बड़े और मध्यम आकार के घाटों पर जरूरत के अनुसार कवर वाले टेंट लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं।