फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Preparation in Delhi is going on indian vaccine not American

अमेरिकी नहीं स्वदेशी टीका पर चल रही है दिल्ली में तैयारी, फाइजर ने मांगी अनुमति, लेकिन नहीं हैं कोल्ड स्टोरेज

Wed, 09 Dec 2020 02:02 AM IST
Vikas Kumar परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 09 Dec 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
Preparation in Delhi is going on indian vaccine not American
Corona Vaccine - फोटो : pixabay

कोरोना वायरस का टीका आने की उम्मीद बढ़ने लगी है। देश की राजधानी में टीकाकरण की तैयारियां काफी तेजी से चल रही हैं। सरकार की कोशिश अभी टीके के भंडारण के लिए उपयुक्त बुनियादी सुविधा के विकास पर है। अधिकारियों का कहना है कि अमेरकि दवा कंपनी फाइजर सहित तीन कंपनियों का टीका अगले कुछ ही० सप्ताह में आ सकता है। फाइजर के लिए बहुत कम तापमान चाहिए और यह क्षमता उपलब्ध नहीं है। ऐसे में सरकार ने बाकी दो भारत बायोटेक और सीरम इंस्टिट्यूट के टीका की जरूरतों को देखते हुए तैयारी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


दरअसल, दिल्ली में 20 से 25 फीसदी आबादी को टीका दिया जाना जरूरी है। करीब 50 लाख लोगों की सूची में 2 से तीन लाख स्वास्थ्य कर्मचारी ही हैं। इनके अलावा फ्रंट लाइन वर्कर और 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को भी सूची में शामिल किया है। दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक, पॉलीक्लिनिक, डिस्पेंसरी और अस्पतालों तक को टीकाकरण में इस्तेमाल करने की जानकारी भी दे चुके हैं। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के एक शीर्ष अधिकारी का कहना है कि टीकाकरण को लेकर हमारे पास पर्याप्त इंतजाम हैं क्योंकि मिशन इंद्रधनुष, पोलियो इत्यादि टीकाकरण का अनुभव कोविड-19 में काफी काम आने वाला है। उन्होंने यह भी बताया कि कोरोना के टीकाकरण में सभी कर्मचारियों को नहीं लगाया जाएगा। 30 से 40 फीसदी एएनएम कर्मचारियों को अन्य टीकाकरण के लिए भी रखा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि फाइजर कंपनी का जो टीका है उसे -70 डिग्री तापमान तक पर रखना पड़ता है जोकि देश के किसी भी राज्य के लिए संभव नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


11 जिलों में बन गया टीका कंट्रोल रुम
स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के सभी 11 जिलों में कोरोना वायरस के टीकाकरण को लेकर कंट्रोल रुम स्थापित हो चुके हैं। इनके अलावा हर जिलाधिकारी के अधीन एक टास्क फोर्स भी बनी है। इसके अलावा एएनएम कर्मचारियों को अगले दो सप्ताह में प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है जिसमें टैबलेट के जरिए कोविन एप का इस्तेमाल बताया जाएगा और फील्ड से ही पूरा डाटा अपलोड होगा। 

ग्रामीण दिल्ली में भी अलग कंट्रोल रुम
बाहरी दिल्ली से सटे ग्रामीण इलाकों को लेकर भी सरकार की विशेष योजना है। बाहरी दिल्ली के आसपास के गांवों में टीकाकरण कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों ने अलग एक नीति तैयार की है। ग्रामीण क्षेत्रों में कंट्रोल रुम स्थापित किया है। यहां एसडीएम की निगरानी में समितियां तैनात हुई हैं जिनकी बैठक अगले सप्ताह से शुरू होगी। 


स्वदेशी टीका की संभावना सबसे ज्यादा
टीका को लेकर राष्ट्रीय गतिविधियों से जुड़े दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यहां तक कहा है कि आने वाले दिनों में स्वदेशी टीका से उम्मीद सबसे ज्यादा है। भारत बायोटेक का यह टीका दो से आठ डिग्री तापमान पर सुरक्षित रह सकता है। यह व्यवस्था हमारे पास पहले से है। इसके अलावा यह टीका दो डोज में ही आधे से ज्यादा असर दिखाना शुरू कर देता है। गौर करने वाली बात यह भी है कि अब तक इस टीका के बड़े दुष्प्रभाव नहीं मिले हैं। ऐसे में पूरी संभावना है कि केंद्र सरकार की ओर से हरी झंडी सबसे पहले भारत बायोटेक को मिलने वाली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed