फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   premium trains to get more facilities under swarna operation

स्वर्ण योजना : राजधानी ट्रेनें हो रही और बेहतर, मिल रहीं ये सुविधाएं 

Wed, 29 Nov 2017 08:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 29 Nov 2017 08:54 PM IST
विज्ञापन
premium trains to get more facilities under swarna operation
rajdhani express

रेलवे प्रीमियम ट्रेनों का कायाकल्प करने में जुट गई है। स्वर्ण योजना के तहत राजधानी ट्रेनों में आरामदायक व आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। इस कड़ी में नई दिल्ली-सियालदाह राजधानी ट्रेन के कोच को तैयार कर लिया गया है।

विज्ञापन


रेलवे की योजना है कि सभी शताब्दी व राजधानी, प्रीमियम ट्रेनों को बेहतर किया जाए। हर कोच में 50 लाख रुपये तक खर्च करने की अनुमति रेल मंत्रालय ने दी है। स्वर्ण योजना के तहत नई खूबियों में कोच के इंटीरियर डेकोरेटिंग में विनायल रैपिंग की गई है।
विज्ञापन


आने-जाने वाले गलियारे को चमकदार बनाया गया है। बेहतर शौचालय और मनोरंजन के लिए मैजिक बॉक्स लगाए गए हैं। स्वर्ण कोच के गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आधुनिक सुविधाओं से लैस नई दिल्ली-सियालदाह राजधानी ट्रेन के कोच को बुधवार को प्रदर्शित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे इन 10 बिंदुओं पर विशेष ध्यान दे रहा है।

premium trains to get more facilities under swarna operation
rajdhani express

योजना के तहत रेलवे 10 बिंदुओं पर विशेष ध्यान दे रहा है। इनमें इस ट्रेन को समय पर संचालित करने, स्वच्छता, लिनन, कोच इंटीरियर, शौचालय, खान-पान, कर्मचारियों का व्यवहार, सुरक्षा, मनोरंजन, हाउस कीपिंग और नियमित रूप से फीड बैक पर ध्यान दिया जाएगा।

​स्वर्ण योजना के तहत ट्रेनों में वाई-फाई, हॉट स्पॉट की सुविधा दी गई है। इस सुविधा के तहत यात्री अपने लैपटॉप, टेबलेट व मोबाइल फोन में फिल्में, कार्टून फिल्में, ई-पत्रिकाएं देख सकेंगे। पिछले दिनों ही काठगोदाम शताब्दी ट्रेन को भी बेहतर किया गया है।

क्या है अन्य खूबियां 

premium trains to get more facilities under swarna operation
rajdhani express

. दरवाजे, लगेज रैक पैनलों को विनायल रैपिंग के साथ बनाया बेहतर 
. फर्श को साफ-सुथरा व चमकदार बनाया
. अंधेरे में भी बर्थ नंबर दिखाई देगा। 
. ऊपर वाले बर्थ पर जाना आसान। 
. कोच के गेट पर सीसीटीवी कैमरा
एसी कोच में कलरफुल ब्लैंकेट कवर दिया जाएगा। 
. शौचालयों में स्क्रेपर मैटिंग लगाया है। ताकि गंदा पानी बैठने के स्थान तक नहीं आए।

14 राजधानी व 15 शताब्दी को बनाएंगे बेहतर

premium trains to get more facilities under swarna operation

भुवनेश्वर राजधानी, नई दिल्ली-राजेंद्र नगर राजधानी, हावड़ा राजधानी, रांची राजधानी, बिलासपुर राजधानी, बंगलूरू राजधानी, मुंबई राजधानी, अहमदाबाद राजधानी, चंडीगढ़ शताब्दी, फिरोजपुर शताब्दी, आगरा शताब्दी, जयपुर शताब्दी, कानपुर शताब्दी आदि। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed