{"_id":"59567c2a4f1c1bb5598b49dc","slug":"pregnant-woman-not-get-treatment-in-government-hospital-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":" तीन सरकारी अस्पताल के काटे चक्कर, नहीं मिला इलाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन सरकारी अस्पताल के काटे चक्कर, नहीं मिला इलाज
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 30 Jun 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
गर्भवती महिला
- फोटो : gjk
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेवर की रहने वाले गर्भवती ललिता ने डिलीवरी के लिए तीन सरकारी अस्पताल में चक्कर काटे, लेकिन कहीं पर इलाज नहीं मिला। दो अस्पताल ने गंभीर केस बताते हुए हाथ खड़े कर दिए। वहीं, दिल्ली के अस्पताल ने जिला अस्पताल के पर्चा पर डॉक्टर द्वारा रेफर न लिखे होने से भर्ती करने से मना कर दिया। परिवार वाले फिर गर्भवती को ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में लेकर आए, जहां पर महिला ने नॉर्मल डिलीवरी से लड़की को जन्म दिया है। दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
जेवर में रहने वाले विनोद ने बताया कि वो बृहस्पतिवार को अपनी गर्भवती पत्नी को डिलीवरी के लिए जेवर के अस्पताल लेकर गए थे, लेकिन वहां की एक डॉक्टर ने गंभीर केस बताते हुए प्राइवेट अस्पताल में जाने को बोल दिया। ऐसे में विनोद पत्नी को 102 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लेकर आए। वहां पहुंचने के बाद जिला अस्पताल की डॉक्टर ने बिना देखे मरीज को दूसरे अस्पताल में लेकर जाने के लिए बोल दिया।
विज्ञापन
विनोद ने बताया कि आनन-फानन में पत्नी को दिल्ली स्थित लोकनायक अस्पताल लेकर गया। इसके लिए जिला अस्पताल की एंबुलेंस ली। पर एंबुलेंस ने लोकनायक अस्पताल के बाहर ही छोड़ दिया। फिर डॉक्टर ने ये कहते हुए भर्ती करने से मना कर दिया कि जिला अस्पताल की डॉक्टर ने पर्चा पर रेफर नहीं लिखा है। वहीं ऐसा ही एक और मामला आया। जब जेवर की डॉक्टर ने ज्योति को गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल में रेफर कर दिया। जबकि जिला अस्पताल में आने पर ज्योति की नॉर्मल डिलीवरी हुई।
विज्ञापन