{"_id":"68bbb31c3f9cc3d4bf068017","slug":"precious-urn-stolen-from-red-fort-complex-in-delhi-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: दिल्ली के लाल किला परिसर से कीमती कलश चोरी, संदिग्ध की हुई पहचान; CCTV कैमरा में आया नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: दिल्ली के लाल किला परिसर से कीमती कलश चोरी, संदिग्ध की हुई पहचान; CCTV कैमरा में आया नजर
Sat, 06 Sep 2025 10:07 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 06 Sep 2025 10:07 AM IST
सार
Red Fort Theft Case: राजधानी दिल्ली के लाल किला परिसर में एक धार्मिक अनुष्ठान के दौरान कीमती कलश चोरी हो गया है। जिससे आयोजन स्थल पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने संदिग्ध की पहचान कर ली है। एक बार फिर लाल किले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ गए हैं।
विज्ञापन
लाल किला
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
दिल्ली के लाल किले परिसर से कीमती कलश चोरी हुआ है मामले को लेकर दिल्ली पुलिस का बयान सामने आया है। सीसीटीवी के जरिए आरोपी की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि लाल किला परिसर में आयोजित एक धार्मिक अनुष्ठान के दौरान लाल किला परिसर से एक बड़ी झारी, सोना, नारियल और लगभग 760 ग्राम सोना, हीरे, माणिक और पन्ना जड़ी एक छोटी झारी चोरी हो गई।
विज्ञापन
Delhi Police says, "A big jhari gold, coconut, and gold weighing approximately 760 grams, a small jhari studded with diamonds, rubies, and Emeralds, were stolen from the Red Fort premises during a religious ritual held on the premises of the Red Fort. Businessman Sudhir Jain used…
— ANI (@ANI) September 6, 2025विज्ञापन
पुलिस ने आगे कहा कि व्यवसायी सुधीर जैन प्रतिदिन पूजा के लिए कलश लाते थे। पिछले मंगलवार को यह कार्यक्रम के बीच में मंच से गायब हो गया। संदिग्ध की गतिविधियां सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई हैं। पुलिस ने संदिग्ध की पहचान कर ली है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन