फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pravesh's wife took command of the campaign for delhi election 

दिल्ली चुनावः प्रवेश की पत्नी ने संभाली प्रचार की कमान, कांग्रेस की महिला ब्रिगेड भी मैदान में

Sat, 01 Feb 2020 05:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 01 Feb 2020 05:07 AM IST
विज्ञापन
Pravesh's wife took command of the campaign for delhi election 
मटियाला में प्रवेश की पत्नी स्वाति - फोटो : अमर उजाला

चुनाव आयोग ने प्रचार से दूर किया तो भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा अपने निवास स्थान पर जहां मुंह पर पट्टी बांधकर बैठ गए, तो वहीं पत्नी स्वाति सिंह ने चुनाव प्रचार अभियान की कमान संभाल ली। 

विज्ञापन


स्वाति ने मटियाला विधानसभा क्षेत्र में सुबह से देर रात तक पदयात्रा कर प्रत्याशी राजेश गहलोत के लिए वोट मांगे। गौरतलब है कि सांसद प्रवेश वर्मा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के विवादित बयान के बाद चुनाव आयोग ने उन्हें प्रचार से दूर रहने को कहा है। प्रवेश वर्मा को 96 घंटे तक प्रचार करने से मना किया है। 
विज्ञापन


दरअसल, चुनाव आयोग ने भड़काऊ भाषणों और नारों पर सख्ती बरतते हुए अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा पर चुनाव प्रचार के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। 28 जनवरी को सांसद प्रवेश वर्मा ने बेहद विवादास्पद बयान दिया था। जब प्रवेश वर्मा से पूछा गया कि पिछले दिनों मनीष सिसोदिया और केजरीवाल ने शाहीन बाग के समर्थन में होने की बात की थी, इस पर आपका क्या कहना है?
विज्ञापन
विज्ञापन


तब प्रवेश वर्मा ने कहा कि केजरीवाल और सिसोदिया कहते हैं कि वो लोग शाहीन बाग के साथ हैं और दिल्ली की जनता ये जानती है कि कुछ साल पहले जैसी आग कश्मीर में लगी थी, जो कश्मीरी पंडितों की बहन बेटियों के साथ हुआ वो यहां भी हो सकता है। वो आग यूपी में लगती रही, हैदराबाद और केरल में लगती रही आज वो आग दिल्ली के कोने में लग गई है। 

अलका, शिवानी और राधिका ने वोटरों से साधा संपर्क
स्टार प्रचारकों के उतरने से पहले कांग्रेस की सभी महिला प्रत्याशी धुआंधार प्रचार कर रही हैं। अलका लांबा, शिवानी चोपड़ा, राधिका खेड़ा, पूनम आजाद, कृष्णा तीरथ सहित तमाम उम्मीदवार घर-घर जाकर वोटरों से संपर्क साध रहे हैं। 

शुक्रवार को अलका लांबा ने चांदनी चौक के जामा मस्जिद, मोरी गेट सहित कई इलाकों में पदयात्रा की। उन्होंने लोगों से रोजगार देने, महिला सुरक्षा सहित पुरानी दिल्ली की बुनियादी सुविधाओं की बेहतरी का वादा किया। इस दौरान सीएए के विरोध का भी मुद्दा प्रमुखता से उठा। 


शिवानी चोपड़ा ने भूमिहीन कैंप, ईस्ट ऑफ कैलाश, गांधी कैंप मस्जिद के जी, एफ और के ब्लॉक, सुखदेव विहार में बैठकें कीं और मतदाताओं से मिलीं। जनकपुरी विधानसभा के मिलाप नगर से राधिका खेड़ा ने पदयात्रा की। आरके पुरम विधानसभा क्षेत्र में प्रियंका सिंह भी लगातार जनसंपर्क अभियान में हिस्सा ले रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed