फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Praveen refusal to viral Sandeep sex CD, the new name came in the investigation

संदीप कुमार की सेक्स सीडी में सामने आया नया मोड़, झूठा निकला पहला दावा

Wed, 07 Sep 2016 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 07 Sep 2016 09:58 AM IST
विज्ञापन
Praveen refusal to viral Sandeep sex CD, the new name came in the investigation
sandeep kumar - फोटो : अमर उजाला

सेक्स सीडी प्रकरण में फंसे दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री संदीप कुमार व उनके पूर्व सचिव प्रवीण कुमार से पुलिस ने मंगलवार को भी पूछताछ की। प्रवीण कुमार संदीप की सेक्स सीडी को वायरल करने की बात से इनकार कर रहा है।

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की। जांच के दौरान संदीप के एक और करीबी रहे महिपाल का नाम सामने आया। पुलिस महिपाल की तलाश कर रही है।

बता दें कि प्रवीण को पुलिस ने अभी गिरफ्तार नहीं किया है। संदीप के प्रवीण द्वारा ब्लैकमेल किए जाने का आरोप लगाने के बाद पुलिस ने प्रवीण को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन

 

पुलिस को अभी नहीं मिली अश्लील वीडियो की मूल कॉपी

Praveen refusal to viral Sandeep sex CD, the new name came in the investigation
sandeep kumar - फोटो : ट्व‌िटर से

सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को संदीप के खिलाफ एक और महिला के यौन शोषण की शिकायत की बात मीडिया में चलती रही, लेकिन वरिष्ठ पुलिस अधिकारी किसी और महिला के सामने आने की बात से इंकार करते रहे। 

मामले की छानबीन कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को अभी अश्लील वीडियो की मूल कॉपी नहीं मिली है। इसकी वजह से सीडी बनाने के सही समय का पता नहीं चल पा रहा है। 

सीडी के बैकग्राउंड में लगे कलेंडर में 2010 की तारीख होने का पता चल रहा है। वहीं, महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसके साथ एक साल पहले शोषण किया गया। दूसरी ओर संदीप लगातार यौन शोषण की बात से इंकार कर रहा है।

अश्लील सीडी बनाने के बाद नष्ट किए गए मूल कॉपी और उपकरण

Praveen refusal to viral Sandeep sex CD, the new name came in the investigation
संदीप कुमार कथ‌ित सेक्स वीड‌ियो - फोटो : अमर उजाला

पुलिस की पूछताछ में प्रवीण ने महिपाल नामक एक शख्स का नाम पुलिस को बताया है। उसका कहना है कि महिपाल ने संदीप को सीडी बनाने में मदद की थी। अब पुलिस महिपाल की भी तलाश कर रही है। 

फिलहाल उसका पता नहीं चल रहा है। वहीं, पुलिस ने संदीप की मोबाइल कॉल डिटेल और लोकेशन का भी पता किया है। उसके आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

पुलिस प्रवीण और संदीप से पूछताछ कर वीडियो बनाने वाले उपकरणों का भी पता लगाने का प्रयास कर रही है। हालांकि आशंका व्यक्त की जा रही है कि संदीप का अश्लील वीडियो सामने आने के बाद वीडियो की मूल कॉपी और उपकरणों को नष्ट कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed