{"_id":"64f697de7a8d904dc468e96a7ee0e29a","slug":"pratap-vihar-residential-plot-prices-touching-a-new-height","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रताप विहार के आवासीय प्लाट ने छुई कीमतों की नई ऊंचाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रताप विहार के आवासीय प्लाट ने छुई कीमतों की नई ऊंचाई
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 13 Jun 2014 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो पक्षों के बीच मूंछों की लड़ाई में बृहस्पतिवार को जीडीए की बल्ले-बल्ले हो गई। जीडीए में हुई नीलामी में प्रताप विहार के एक आवासीय प्लाट के रिजर्व प्राइज 23 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर की तुलना में उसकी बोली 2,37,500 रुपये प्रति वर्गमीटर लगी।
विज्ञापन
इससे साबित हो रहा है कि शहर में अब आम आदमी के लिए जीडीए की जमीन खरीदना करीब-करीब नामुमकिन होता जा रहा है। पॉश कालोनियों की छोड़िए, लाइनपार में जगह की कीमतें आसमान छू रही हैं। यहीं स्थित एक अन्य प्लाट की बोली नीलामी स्थगित होने तक 6.05 तक पहुंच गई थी। नीलामी शुक्रवार को भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
जीडीए ओएसडी डीपी सिंह ने बताया कि नीलामी में प्रताप विहार के तीन आवासीय प्लाट डी-121ए, बी और सी के लिए बोली लगी। इसमें ए प्लाट की बोली 2,37,500 रुपये लगी। इस एक ही प्लाट को दो लोग लेना चाहते थे। सी नंबर प्लाट के लिए 6.05 लाख की बोली लग चुकी है।
विज्ञापन
समय खत्म हो जाने के कारण नीलामी स्थगति की गई है। शुक्रवार को इससे आगे बोली लगेगी। बी नंबर के प्लाट के लिए सिर्फ 55,500 रुपये की बोली आई है। इसे नए सिरे से नीलाम किया जाएगा। नीलामी में 24 में 20 संपत्तियों की बिक्री हुई। बिक्री से जीडीए को करीब 15 करोड़ की आय हुई है।
बिल्डर प्रोजेक्ट में सस्ते फ्लैट्स का ड्रा संपन्न
बृहस्पतिवार को बिल्डर प्रोजेक्ट में सस्ते मकानों की स्कीम का ड्रा संपन्न हो गया। ड्रा के अंतिम दिम सामान्य वर्ग के 946 एलआईजी फ्लैट्स का आवंटन किया गया। इसके लिए 9315 आवेदन मिले थे।
इससे पहले ड्रा में सामान्य वर्ग के लिए 875 फ्लैट्स थे, लेकिन बुधवार को आरक्षित श्रेणी के बचे फ्लैट्स बृहस्पतिवार को हुए ड्रा में शामिल कर लिए गए।
जीडीए ने जारी किया व्हाट्अप का नंबर
जीडीए से जुड़ी किसी भी शिकायत, सुझाव और समस्या को लोग स्मार्टफोन के जरिए आसानी से दर्ज करा सकेंगे। बृहस्पतिवार को जीडीए ने इस काम के लिए व्हाट्सअप का नंबर जारी कर दिया।
जीडीए ओएसडी डीपी सिंह ने बताया कि शहरवासी प्राधिकरण के व्हाट्सअप नंबर 9818988807 से जुड़ सकते हैं। लोग कहीं हो रहे अवैध निर्माण, किसी पार्क की बदहाली, प्राधिकरण के ही किसी काम में हो रही लापरवाही की फोटो खींचकर भेज सकते हैं। इस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा इस नंबर पर सुझाव भी दिए जा सकेंगे।