फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   prakash javadekar says narendra modi journey from chaiwala to prime minister is success mantra

चाय बेचने वाले नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनकर आम छात्रों को सफलता का दिया मंत्र: जावडेकर

Wed, 14 Jun 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 14 Jun 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
prakash javadekar says narendra modi journey from chaiwala to prime minister is success mantra
प्रकाश जावड़ेकर ने बच्चों को क‌िया सम्मान‌ित - फोटो : जीपॉल/अमर उजाला

जीवन में विपरीत परिस्थितियां सफलता की राह में बाधा नहीं होती हैं, बल्कि संघर्ष के आगे जीत का जश्न होता है। पिता के साथ रेलवे स्टेशन में जाकर चाय बेचने वाले नरेंद्र मोदी ने देश के विकास का सपना देखा और आज हिंदोस्तान के सफल प्रधानमंत्री है।

विज्ञापन


यह उदाहरण व संदेश उन बच्चों के लिए, जिनके  मां-पापा के पास  बेशक महंगी शिक्षा के लिए पैसा नहीं था, लेकिन संस्कारों व उचित मार्गदर्शन के चलते 12वीं कक्षा में उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर सफलता मिली है। यह बात मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने मंगलवार को 12वीं कक्षा में दिल्ली के 86 मेधावी छात्रों को सम्मानित करते हुए कही।
विज्ञापन


कांस्टीट्यूशन क्लब में सीबीएसई की ओर से आयोजित गुण गौरव सम्मान समारोह में जावडेकर ने कहा कि पैसे से महंगी शिक्षा तो मिल सकती है, लेकिन अच्छी शिक्षा सरकारी स्कूलों में भी मिलती है। क्योंकि केंद्रीय विद्यालय और जवाहर नवोदय विद्यालय सरकार की सरकारी स्कूल हैं, जहां पैसा नहीं, काबलियत मायने रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पूर्व राष्ट्रीय डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्षों का उदाहरण दिया। वहीं, मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री उच्च शिक्षा डॉ. महेंद्र  नाथ पांडे ने  पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का उदाहरण देते हुए कहा कि उनके घर में रोशनी नहीं थी तो बाहर बैठकर अपनी पढ़ाई पूरी करते थे।


अब दिल्ली ही नहीं, बल्कि प्रदेश व जोन स्तर पर भी ऐसे छात्रों को सम्मानित किया जा रहा है। कार्यक्रम में तान छात्राओं ने कहा कि वे भारतीय सेना में जाकर देश सेवा करना चाहती हैं। जबकि अन्य में डॉक्टर, प्रोग्राम डिजाइनर से लेकर इंजीनियर बनने का सपना लिए हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed