फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pragati Maidan to get new Delhi Metro crisis management centre

मेट्रो ने बनाया नया क्राइसिस मैनेजमेंट सेंटर

Sun, 01 Jun 2014 08:01 PM IST
Updated Sun, 01 Jun 2014 08:01 PM IST
विज्ञापन
Pragati Maidan to get new Delhi Metro crisis management centre

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क और इसके यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आपातकाल या किसी विध्वंसकारी गतिविधि की स्थिति से निपटने के लिए जल्द ही प्रगति मैदान में एक शक्तिशाली कंट्रोल रूम और आपदा प्रबंधन केंद्र की स्थापना होगी।

विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार प्रस्तावित कंट्रोल रूम और सेंटर की स्थापना रैपिड रेल ट्रांस्पोर्ट नेटवर्क को पेश आने वाले किसी भी खतरे से निपटने के लिए की जाएगी। दिल्ली मेट्रो से रोजाना लगभग 25 लाख लोग सफर करते हैं। ऐसे में ये कंट्रोल रूम बहुत ही फायदेमंद साबित होगा।
विज्ञापन


प्रस्तावित कंट्रोल रूम और सेंटर सीसीटीवी रिले मॉनिटर और टीवी सेट, समर्पित वायरलेस लिंक, टेलीफोन लाइनों जैसे अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और सीआईएसएफ, दिल्ली पुलिस और गृह मंत्रालय के शीर्ष संकट प्रबंधकों के बैठने के लिए सीटों जैसी सुविधाओं से लैस होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी भी इमरजेंसी में करेगा मदद

Pragati Maidan to get new Delhi Metro crisis management centre

मौजूदा समय में ऐसा ही एक क्राइसिस मैनेजमेंट सेंटर या वार रूम बाराखंबा रोड पर दिल्ली मेट्रो मुख्यालय में संचालित हो रहा है। लेकिन मेट्रो नेटवर्क के लिए भविष्य में पैदा होने वाली चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए इस सेंटर की स्थापना के लिए नई जगह का चुनाव किया गया है।

इस कार्य से संबंधित एक अधिकारी ने कहा, मेट्रो नेटवर्क में कहीं भी इमरजेंसी पैदा होने के समय लोगों और संपत्ति के लिए कठिनाई की स्थिति आने पर प्रगति मैदान स्टेशन परिसर बहुत लाभकारी है। इस तरह के सेंटर की स्थापना के लिए स्टेशन में बड़ी जगह है और यहां सड़क मार्ग से आसानी से पहुंचा जा सकता है।

इस सेंटर को प्रगति मैदान में बनाने की वजह यह भी है कि यहां सीआईएसएफ के क्विक रिएक्शन टीम की भारी संख्या मौजूद है और सीआईएसएफ राजधानी के 130 से भी अधिक स्टेशनों को सुरक्षा प्रदान करती है। इसमें एनसीआर क्षेत्र के शहर भ‌ी शामिल हैं जैसे नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुड़गांव।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed