फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   pradyuman murder case: accused student confessed his involvement in murder says cbi remand copy

प्रद्युम्न हत्याकांडः आरोपी छात्र ने कबूला जुर्म, कहा- मुझे कुछ समझ नहीं आया और मैंने उसे मार दिया

Sat, 11 Nov 2017 10:18 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, गुरुग्राम
टीम डिजिटल/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sat, 11 Nov 2017 10:18 AM IST
विज्ञापन
pradyuman murder case: accused student confessed his involvement in murder says cbi remand copy
- फोटो : सुदर्शन झा
गुरुग्राम के रायन स्कूल के दूसरी कक्षा के छात्र प्रद्युम्न ठाकुर की हत्या के आरोप में सीबीआई ने उसी स्कूल के 11वीं के एक छात्र को गिरफ्तार किया है। बुधवार को 16 वर्षीय उस छात्र को जुवेनाइल न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन


प्रद्युम्न के परिवार ने उस पर बालिग की तरह मुकदमा चलाने और फांसी की सजा दिए जाने की मांग की है।

सीबीआई ने कोर्ट में जमा की गई रिमांड कॉपी में कहा है कि, पूछताछ के दौरान आरोपी स्टूडेंट ने अपना जुर्म कबूल किया है। आरोपी छात्र ने कहा, 'मुझे कुछ समझ नहीं आया। मैं पूरी तरह ब्लैंक हो गया था और बस मैंने उसे मार डाला।'
विज्ञापन



सीबीआई ने कोर्ट को ये भी बताया कि बस कंडक्टर अशोक को आरोपी बताते हुए हरियाणा पुलिस ने जिस चाकू को 'हत्या के हथियार' के तौर पर पेश किया था, आरोपी स्टूडेंट ने उसी का इस्तेमाल किया था।

पूछताछ सुबह 10 बजे से 6 बजे के बीच करेगी

pradyuman murder case: accused student confessed his involvement in murder says cbi remand copy

जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने सीबीआई को निर्देश दिया हैं कि वह छात्र से पूछताछ सुबह 10 बजे से 6 बजे के बीच करेगी। पूछताछ के दौरान एक महिला अधिकारी को नियुक्त किया गया है जिसकी मौजूदगी में पूछताछ होगी।

पूछताछ के बाद छात्र को बाल सुधार गृह फरीदाबाद भेज दिया जाएगा। रिमांड खत्म होने के बाद आरोपी छात्र को दोबारा बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।

सीबीआई के इस दावे से गुरुग्राम पुलिस की पूरी थिअरी औंधे मुंह गिर गई। पुलिस ने स्कूल बस के कंडक्टर अशोक कुमार को हत्यारा मानते हुए उसे गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक हत्या का मकसद यौन उत्पीड़न से जुड़ा था।

हालांकि सीबीआई अशोक को हत्या का आरोपी नहीं मान रही। लेकिन उसे औपचारिक क्लीन चिट नहीं दी गई है। सीबीआई के प्रवक्ता अभिषेक दयाल ने बताया कि गुरुग्राम पुलिस द्वारा जिस सीसीटीवी फुटेज को धुंधला होने की बात कहकर छोड़ दिया था, उसी फुटेज को हैदराबाद की लैब से साफ करवाया जिसके बाद छात्र संदेह के घेरे में आया।

घटना वाले दिन स्कूल में चाकू लेकर आया था

pradyuman murder case: accused student confessed his involvement in murder says cbi remand copy

इस फुटेज के अलावा घटनास्थल के निरीक्षण, कॉल रिकॉर्ड की जांच और टीचर एवं कर्मचारियों के बयान के आधार पर आरोपी छात्र को मंगलवार की रात को हिरासत में लिया गया था।

जांच से पचा चला है कि छात्र 8 सितंबर को घटना वाले दिन स्कूल में चाकू लेकर आया था और प्रद्युम्न की हत्या करने के बाद उसने उसे वाशरूम के कमोड में फ्लश कर दिया था। जांच के दौरान उस छात्र के अभिभावकों को हर बात की जानकारी दी गई। याद रहे कि सीबीआई ने 22 सितंबर को इस मामले की जांच शुरू की थी।

क्यों की गई हत्या
सीबीआई ने हैरतअंगेज दावा किया है कि आरोपी छात्र पढ़ने में कमजोर है और उसने प्रद्युम्न की हत्या इसलिए की ताकि स्कूल में छुट्टी हो जाए और उसकी वजह से पैरेंट-टीचर मीटिंग को स्थगित कर दिया जाए। इस मीटिंग के अलावा वह परीक्षा को भी टलवाना चाहता था।

प्रद्युम्न ही क्यों बना शिकार

pradyuman murder case: accused student confessed his involvement in murder says cbi remand copy

जांच एजेंसी का कहना है कि आरोपी छात्र ने 8 सितंबर को ही हत्या करने की योजना बनाई थी लेकिन अपना टारगेट पहले से तय नहीं किया था। यह संयोग है कि प्रद्युम्न उसी समय टॉयलेट में पहुंचा और अपने एक सीनियर छात्र के इस जघन्य अपराध का शिकार बन गया 

मेरे पति को पुलिस ने यातनाएं दी और उनसे जबरन गुनाह कबूल करवाया। इस कष्ट की भरपाई कौन करेगा। गुरुग्राम पुलिस को इसके लिए सजा दी जानी चाहिए।- कंडक्टर अशोक कुमार की पत्नी ममता

मेरे बेेटे ने कुछ नहीं किया है। घटना के बाद उसने माली और टीचरों को प्रद्युम्न की लाश के बारे में जानकारी दी थी। वह दिन भर स्कूल में ही था और उसने परीक्षा भी दी। उसके कपड़ों पर खून का एक धब्बा भी नहीं था।-गिरफ्तार छात्र के पिता

सीबीआई द्वारा इस मामले में एक छात्र की गिरफ्तारी के बाद हमारा यह शक सच साबित हुआ है कि गुरुग्राम पुलिस की जांच सही नहीं थी।-वरुण ठाकुर, प्रद्युम्न के पिता

अभी भी अनसुलझे हैं कई सवाल

pradyuman murder case: accused student confessed his involvement in murder says cbi remand copy
- क्या जब हत्या हुई तो स्कूल की तरफ से पीटीएम या परीक्षा होने वाली थी
- आरोपी छात्र की यूनीफार्म पर खून का निशान क्यों नहीं था
- आरोपी छात्र ने परीक्षा दी या नहीं, पिता का दावा परीक्षा दी थी
- यह कैसे पता चला कि चाकू आरोपी ही लेकर आया था
- चाकू के बारे में टीचर आर कई बच्चों को पता था, तो स्कूल ने पहले ही कार्रवाई क्यों नहीं की
- आखिर किसके कहने पर कंडक्टर अशोक ने हत्या का जुर्म कबूल किया
- कमोड से मिले चाकू पर फिंगर प्रिंट किसके हैं, अगर अशोक के नहीं थे तो पुलिस ने उसे कैसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed