{"_id":"8d9a82b7b477f67cc73028c09dc3bb7c","slug":"power-show-of-lifting-champion-in-thailand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाईलैंड में लिफ्टिंग का दम दम दिखाएंगे चैंपियन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाईलैंड में लिफ्टिंग का दम दम दिखाएंगे चैंपियन
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 13 Oct 2015 07:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारोत्तोलन में वर्षों से पसीना बहा रहे शहर के रविंद्र सिंह और गुरदीप सिंह की मेहनत अब जाकर रंग लाई है।
विज्ञापन
दोनों खिलाड़ी पहली बार थाईलैंड में अगले साल होने वाली एशियन स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप में अपना जौहर दिखाएंगे।
दोनों को उम्मीद है कि वह स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करेंगे। 25 से 28 मार्च 2016 तक थाईलैंड में एशियन स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप होनी है।
इसमें सेक्टर-9 निवासी रविंद्र सिंह और सेक्टर-14 के रहने वाले गुरदीप सिंह भाग लेंगे। रविंद्र सिंह ने बताया कि 23 साल की मेहनत अब जाकर सफल हुई है।
इस दौरान राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीते, लेकिन विदेश में प्रदर्शन को लेकर बेहद उत्सुकता है।