{"_id":"ed738e0e536f02a125eb1bddcf46d3a5","slug":"power-cut-off-from-the-ganga-water-plant-noida-tha-crisis-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावर कट से गंगाजल प्लांट बंद, नोएडा-टीएचए में संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावर कट से गंगाजल प्लांट बंद, नोएडा-टीएचए में संकट
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 06 May 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादनगर-महाराजपुर की हाईटेंशन लाइन टूट जाने से हुई बिजली कटौती के चलते मंगलवार को पांच घंटे गंगाजल प्लांट भी बंद रहा। सुबह तीन घंटे प्लांट को सप्लाई नहीं मिली तो शाम को फिर से हुई कटौती के चलते दो घंटे फिर से प्लांट बंद हो गया।
इसका असर नोएडा और टीएचए को मिलने वाली गंगाजल आपूर्ति पर भी पड़ा। दोनों क्षेत्रों की कालोनियों को गंगाजल की सप्लाई कम मिली। साथ ही टीएचए में करीब 20 घंटे बिजली गुल रही।
बिजली कटौती की वजह से मंगलवार सुबह 7 बजे ही गंगाजल प्लांट बंद हो गया और 3 घंटे बंद रहा। 10 बजे बिजली सुचारू होने के बाद प्लांट चला, लेकिन दोपहर 3 बजे फिर से बिजली कटौती हो जाने पर बंद हो गया।
विज्ञापन
इसके बाद शाम 5 बजे के बाद बिजली मिली। गंगाजल प्लांट के प्रभारी व जल निगम के अधिशासी अभियंता आरके अग्रवाल ने बताया कि कटौती की वजह से दिनभर में 5 घंटे प्लांट बंद रहा।
हालांकि बाकी समय प्लांट से गंगाजल की आपूर्ति सुचारू रही। सुबह फिर कटौती हो जाने से निगम कालोनियों में पर्याप्त मात्रा में पेयजल आपूर्ति नहीं कर सका। लोग पानी की समस्या से जूझते रहे।
लोगों ने पानी खरीदकर रोजमर्रा का काम किया। निगम के अवर अभियंता योगेंद्र यादव ने बताया कि बिजली नहीं आने के चलते सीडब्ल्यूआर और टैंक नहीं भर पाए, जिसकी वजह से पर्याप्त मात्रा में पेयजल आपूर्ति नहीं की जा सकी।
वहीं, मुरादनगर स्थित 400 केवीए सबस्टेशन से महाराजपुर 220 केवीए सबस्टेशन में दो एचटी लाइन आती है। सोमवार रात करीब साढ़े 12 बजे एक लाइन टूट गई, जिससे टीएचए के महाराजपुर और कान्हा उपवन के सबस्टेशन पर सप्लाई बंद हो गई। वैशाली, वसुंधरा, इंदिरापुरम, राजेंद्र नगर, शालीमार गार्डन आदि कालोनियों में अंधेरा छा गया।
विजयनगर का राठी ट्रांसमिशन पावर स्टेशन भी बंद रहा। इससे विजयनगर, प्रताप विहार, बिहारीपुरा, एनएच 24, सुदामापुरी और साउथ साइड इंडस्ट्रियल एरिया बंद रहा। सुबह दुहाई के पास लाइन टूटी मिली। दिनभर कर्मचारी लाइन को जोड़ने में लगे रहे। रात दस बजे तक काम जारी था।
अधीक्षण अभियंता ने बताया कि टूटी हुई केबल को जोड़ा जा रहा है। एक केबल से आपूर्ति की जा रही है। मरम्मत होते ही सप्लाई सुचारु कर दी जाएगी।
08130896508 पर लें जानकारी
विद्युत निगम ने प्रदेश के प्रत्येक जनपद में नियंत्रण कक्ष बनाने के आदेश दिए हैं। उपभोक्ता 08130896508 नंबर पर बिजली संबंधी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। बिजली कटने और दोबारा आने की जानकारी भी इन्हीं केंद्रों से दिन रात दी जाएगी।