फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   power cut in gurugram upto 9 hours

पावर कट उड़ाने लगी है साइबर सिटी वालों की नींद

Thu, 20 Apr 2017 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला,गुरुग्राम Updated Thu, 20 Apr 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
  power cut in gurugram upto 9 hours
- फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम की तुलना सिंगापुर और शंघाई से की जाती है। मगर यहां बिजली की स्थिति कुछ और ही बयां करती है। जब से गर्मी ने दस्तक दिया है तब से यहां रोजाना होने वाले पावर कट की तीव्रता बढ़ती जा रही है। पिछले 15 दिनों से तो यह बिजली सभी को खूब छका रही है।
विज्ञापन


शुरूआत में यह कट चार से पांच घंटे का था मगर अब यह आठ से नौ घंटे के स्तर पर पहुंच गई है। इससे लोगों के रातों की नींद भी उडने लगी है। साथ ही पानी की भी समस्या लोगों को हो गई है। 
विज्ञापन


गुरुग्राम के लोगों को भरपूर बिजली देने का दावा भले ही किया जाता हो मगर हकीकत कुछ और ही है। लोगों का कहना है कि बिजली निगम का यह कहना भी अब बेमानी लगने लगा है कि गर्मी के लिए पर्याप्त बिजली है। अभी तो असली गर्मी मई व जून वाली तो पडनी बाकी है। वर्तमान हालात को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर, गांवों, कॉलोनियों, मोहल्लों और सेक्टरों में बिजली कटौती के कारण लोग खूब परेशान हैं। राजेन्द्रा पार्क, भीम नगर, अर्जुन नगर, शीतला कॉलोनी, राजीव नगर, खांडसा रोड, पटेल नगर, सेक्टर-15, सेक्टर-4, मानेसर सहित पॉश एरिया में भी काफी परेशानी हो रही है।  

भीम नगर निवासी राजीव का कहना है कि रात में भी बिजली कटौती चैन से सोने भी नहीं दे रही है। सेक्टर-39 निवासी सतीश सोनवाल का कहना है कि पहले यह कट कुछ घंटे का होता था अब तो यह नौ-नौ घंटे से ही भी अधिक होने लगी है।

बिजली निगम के अधिक्षण अभियंता नवीन वर्मा की ओर से दावा किया गया है कि बिजली की कोई कमी नहीं है। इस पर लोग सवाल उठाने लगे हैं जब बिजली की कमी नहीं है तो फिर कटौती क्यों हो रही है।

मेंटिनेंस का आखिर बिजली निगम कितने सालों तक बनाएगा। सर्दी के मौसम में मरम्मत का काम पूरा हो जाना चाहिए था। सूरत नगर निवासी सत्यदेव शर्मा का कहना है कि दिन-रात मिलाकर कई घंटे बिजली काटी जा रही है।


इससे पानी भी लोगों को ठीक से नहीं मिल पा रहा है। लगता है कि अब लोगों को सड़क पर उतरना पड़ेगा। बृहस्पतिवार को लोग दिन भर बिजली की आंख-मिचौली से परेशान रहे। बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed