{"_id":"575def524f1c1ba43f11c00e","slug":"power-and-water-shortage-in-ramadan-even-after-complaints-are-not-official-hearing","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमजान में बिजली-पानी की किल्लत, शिकायत के बाद भी अधिकारी नहीं कर रहे सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमजान में बिजली-पानी की किल्लत, शिकायत के बाद भी अधिकारी नहीं कर रहे सुनवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 13 Jun 2016 04:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमजान के पवित्र महीने में वार्ड नंबर चार के रोजेदार बिजली-पानी की समस्या से परेशान हैं। शिकायत के बाद भी समस्या का हल नहीं हो रहा है। पेयजल विभाग की लापरवाही को लेकर वार्डवासियों में रोष है।
विज्ञापन
कस्बे की हौद वाली मस्जिद के साथ बनी कॉलोनी में बिजली एवं पेयजल संकट गहराता जा रहा है।
मौलाना अब्दुल करीम, हाजी समसूदीन एवं हाजी सराजूदीन, आसीन, रमजान व अख्तर का कहना है कि उनकी कॉलोनी में पेयजल का संकट बना हुआ है। परेशान कॉलोनी वासियों का कहना है कि उनकी परेशानी से एसडीओ व जेई पूरी तरह वाकिफ हैं। लेकिन विभाग के अधिकारियों की अनदेखी व लापरवाही के चलते उन्हें पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि कॉलोनी के साथ से जा रही पानी की मुख्य लाइन से उनके मौहल्ले की पाइपलाइन को जोड़ दिया जाए तो कॉलौनी में पानी की किल्लत दूर हो सकती है। बता दें कि इस कॉलौनी में मुस्लिम समाज के लोग ही रहते हैं और रमजान माह के दौरान वह परेशान हैं।
विज्ञापन
कॉलोनीवासियों ने बताया कि बिजली का भी बुरा हाल है, अधोषित कटों ने उन्हें परेशान किया हुआ है। बिजली जाने के बाद कब आएगी, कोई निश्चित नहीं है। कॉलोनी वासियों ने प्रशासन से पेयजल समस्या के समाधान की मांग की है।