फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Power and water shortage in Ramadan, even after complaints are not official hearing

रमजान में बिजली-पानी की किल्लत, शिकायत के बाद भी अधिकारी नहीं कर रहे सुनवाई

Mon, 13 Jun 2016 04:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 13 Jun 2016 04:55 AM IST
विज्ञापन
Power and water shortage in Ramadan, even after complaints are not official hearing

रमजान के पवित्र महीने में वार्ड नंबर चार के रोजेदार बिजली-पानी की समस्या से परेशान हैं। शिकायत के बाद भी समस्या का हल नहीं हो रहा है। पेयजल विभाग की लापरवाही को लेकर वार्डवासियों में रोष है।

विज्ञापन

कस्बे की हौद वाली मस्जिद के साथ बनी कॉलोनी में बिजली एवं पेयजल संकट गहराता जा रहा है।

मौलाना अब्दुल करीम, हाजी समसूदीन एवं हाजी सराजूदीन, आसीन, रमजान व अख्तर का कहना है कि उनकी कॉलोनी में पेयजल का संकट बना हुआ है। परेशान कॉलोनी वासियों का कहना है कि उनकी परेशानी से एसडीओ व जेई पूरी तरह वाकिफ हैं। लेकिन विभाग के अधिकारियों की अनदेखी व लापरवाही के चलते उन्हें पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि कॉलोनी के साथ से जा रही पानी की मुख्य लाइन से उनके मौहल्ले की पाइपलाइन को जोड़ दिया जाए तो कॉलौनी में पानी की किल्लत दूर हो सकती है। बता दें कि इस कॉलौनी में मुस्लिम समाज के लोग ही रहते हैं और रमजान माह के दौरान वह परेशान हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलोनीवासियों ने बताया कि बिजली का भी बुरा हाल है, अधोषित कटों ने उन्हें परेशान किया हुआ है। बिजली जाने के बाद कब आएगी, कोई निश्चित नहीं है। कॉलोनी वासियों ने प्रशासन से पेयजल समस्या के समाधान की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed