फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   poster war again starts in delhi bjp and aam admi paty

दिल्ली में फिर पोस्टरवार, '6 महीने में 36 बवाल

Mon, 17 Aug 2015 10:09 PM IST
Updated Mon, 17 Aug 2015 10:09 PM IST
विज्ञापन
poster war again starts in delhi bjp and aam admi paty

दिल्ली में आम आदमी पार्टी और प्रमुख विपक्षी दल भाजपा के बीच पोस्टर वार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, बल्कि ये अपने अगले चरण में पहुंच गया है।

विज्ञापन


दिल्ली भाजपा ने केजरीवाल सरकार के 6 महीने पूरे होने पर शहर में जगह-जगह पोस्टर लगाए हैं। इन पोस्टरों में भाजपा ने दिल्ली सरकार पर ढेरों आरोपों की बौछार की है।
विज्ञापन


इस पोस्टर में भाजपा ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर बेहद तीखे रूप में हमला किया है। इस पोस्टर में उन्होंने लिखा है कि, '6 माह 36 बवाल वाह रे केजरीवाल' और इस तरह ये पोस्टर वार अपने एक अलग स्तर पर चला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली सरकार ने दिया जवाब

poster war again starts in delhi bjp and aam admi paty

बीजेपी द्वारा आरोपों से पटे पोस्टर के जवाब में केजरीवाल सरकार ने भी पोस्टर लगाया है और इसके माध्यम से ही वो अपनी उप‌लब्धियां गिना रहे हैं।

दिल्ली सरकार ने राजधानी में कई जगह पर होर्डिंग लगाकर ये बताया है कि उन्होंने पिछले 6 महीने में शिक्षा का बजट दोगुना कर दिया है, मोहल्ला क्लिनिक खोला है और ऐसी ही कई तरह की बात लिखी हैं। इसमें अंत में भी लिखा है कि 'मजबूत हो रहा है आम आदमी।'

बीजेपी का कहना है कि जनता का पैसा लगाकर अपनी छोटी-छोटी उपलब्धियों का बखान करना कोई अच्छी बात नहीं है और जनता को पता चलना चाहिए कि किस तरह वो उसका पैसा अपने विज्ञापनों पर खर्च कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed