फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Poster pasted arround delhi against CM kejriwal.

दिल्ली में लगे AK के खिलाफ विवादित पोस्टर

Fri, 13 Mar 2015 05:47 PM IST
Updated Fri, 13 Mar 2015 05:47 PM IST
विज्ञापन
Poster pasted arround delhi against CM kejriwal.

आप में छिड़ी घमासान और लगातार सामने आ रहे स्टिंग से जितना नुकसान आम आदमी पार्टी को हो रहा है, उससे कहीं ज्यादा दिल्ली के सीएम और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल की छवि धूमिल हो रही है।

विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर तो लोग आप और केजरीवाल का मजाक बना ही रहे थे और अब दिल्ली की सड़कों पर भी केजरीवाल के खिलाफ पोस्टर लगने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार सुबह नई दिल्ली के कई इलाकों में जगह-जगह केजरीवाल के खिलाफ लगे पोस्टर दिखाई दिए। इन पोस्टरों में केजरीवाल को ठग बताया गया है।

क्या कहते हैं ये पोस्टर?

Poster pasted arround delhi against CM kejriwal.

इन पोस्टरों में साफ-साफ बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा है- केजरीवाल या नटवरलाल। इन पोस्टर के ‌जरिए आप में चल रहे विवाद को दर्शाने की कोशिश की गई है।

नटवरलाल से इन पोस्टरों का मतलब केजरीवाल को ठग बताने का है। ऐसे ही कुछ पोस्टर जो इंडिया गेट में लगे हैं उन्हें दिल्ली जागृत मतदाता संघ के नाम से छापा गया है।

गौरतलब है कि पिछले दो-तीन दिनों में केजरीवाल के दो ऑडियो टेप आए हैं जिनमें वो पार्टी के पूर्व विधायक राजेश गर्ग से कांग्रेस के विधायकों को तोड़ने की बात कर रहे हैं। वहीं दूसरे में उन्होंने मुस्लिम मतदाताओं को लेकर बात की है।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद जनता में उनकी विश्वसनियता काफी घटी है और दिल्ली में लगे ताजा ‌पोस्टर इसी बात की ओर इशारा करते हैं कि जनता का वोट लेकर केजरीवाल ने उनके साथ ठगी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed