फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Poster on Rahul Gandhi's disappearance

पोस्टर लगा, राहुल गांधी को ढूंढने वाले को इनाम

Tue, 24 Mar 2015 01:44 PM IST
Updated Tue, 24 Mar 2015 01:44 PM IST
विज्ञापन
Poster on Rahul Gandhi's disappearance

गाजियाबाद से सटे बुलंदशहर में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गुमशुदगी के पोस्टर लगने से सोमवार को खलबली मच गई। पोस्टर में राहुल का पता बताने वाले को इनाम देने के साथ कुछ लोगों से संपर्क करने की बात कही गई है।

विज्ञापन


साथ ही लिखा गया है कि राहुल जल्दी घर आ जाओ, मम्मी परेशान हैं। पोस्टर को जागरूक युवाओं द्वारा राष्ट्रहित में जारी करने की बात लिखी गई है। पोस्टर देखकर कांग्रेसी भड़क गए और एसएसपी से मिलकर मामले की शिकायत की और पोस्टर चिपकाने वालों के खिलाफ तहरीर देकर मांग की कि ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


वहीं, कार्रवाई न होने पर सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने की चेतावनी दी। एसएसपी ने कांग्रेस के पदाधिकारियों को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। बता दें कि सोमवार सुबह शहर में कुछ जगहों पर कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गुमशुदगी और तलाश के पोस्टर लगे पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कब लग गए ये पोस्टर

Poster on Rahul Gandhi's disappearance

लोगों का कहना है कि यह पोस्टर रविवार की रात में लगाए गए हैं। पोस्टर वार से भड़के कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, सुनील चरौरा, प्रवक्ता सच्चिदानंद गौड़, ब्लॉक अध्यक्ष राकेश चौधरी, नाफे अंसारी, मुनीर अकबर सहित कई पदाधिकारी एसएसपी अनंत देव से मिले और नाराजगी जाहिर की।

साथ ही कहा कि ऐसा कर राहुल गांधी की छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेसियों ने कहा कि यदि पोस्टर लगाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई नहीं की गई तो जिला कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़कों पर आकर आंदोलन करेंगे।

इस आंदोलन की जिम्मेदारी पुलिस-प्रशासन की होगी। ऐसे में उचित होगा कि जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए। कांग्रेसियों ने इस कृत्य के लिए दूसरे दलों खासकर बीजेपी पर शक भी जताया। एसएसपी ने उचित कार्रवाई का भरोसा कांग्रेसियों को दिया।

भाजपाइयों ने दी थी गुमशुदगी की तहरीर

Poster on Rahul Gandhi's disappearance

बता दें कि कुछ दिन पहले नगर कोतवाली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के गुमशुदा होने की तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने तहरीर लेने से इंकार कर दिया था। ऐसे में कांग्रेसी इस पोस्टर वार के पीछे भाजपा को ही जिम्मेदार मान रहे हैं। गौरतलब है कि राहुल गांधी का छुट्टी पर जाना पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है।

एसएसपी अनंत देव के मुताबिक गुमशुदगी के पोस्टर चिपकाने वालों को चिन्हित करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। माहौल खराब करने वालों को कोई रियायत नहीं होगी। तहरीर में जो भी आरोप है उनकी जांच कराएंगे।

जिलाध्यक्ष कांग्रेस सुभाष गांधी का कहना है कि कांग्रेसी भी ऐसे लोगों को पता लगाने में पुलिस का सहयोग करेंगे ताकि माहौल को खराब नहीं होने दिया जाए। भाजपा जिलाध्यक्ष डीके शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी प्रदेश के सांसद और कांग्रेस के नेता हैं। उनको तलाशना कांग्रेस का काम है। भाजपा का इस मामले से कोई लेनादेना नहीं है। यह सारा प्रकरण मां-बेटे की लड़ाई का है। गांधी परिवार में हमेशा लड़ाईयां रही हैं। पोस्टर से भी हमारा कोई लेनादेना नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed