{"_id":"6adf72dd3356baf2c50277f3","slug":"post-mortem-of-the-student-conducted-two-days-later-delhi-commission-for-women-chairperson-visits-the-school-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-2502-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दो दिन बाद हुआ छात्रा का पोस्टमॉर्टम, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष पहुंचीं स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दो दिन बाद हुआ छात्रा का पोस्टमॉर्टम, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष पहुंचीं स्कूल
विज्ञापन
कृष्णानगर के स्कूल में आतमहत्या करने का मामला: देर शाम हुआ छात्रा का अंतिम संस्कार, पुलिस अब माता-पिता और परिजनों के दर्ज करेगी बयान
-सुरक्षा व्यवस्था और खामियों को लेकर स्कूल पहुंचीं महिला आयोग की अध्यक्ष लता गुप्ता, हर एंगल से जांच
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली।
शाहदरा जिले के कृष्णानगर इलाके में सर्वाेदय विद्यालय के भीतर छात्रा के आग लगाकर आत्महत्या करने के मामले में अब जांच और तेज कर दी गई है। घटना के दो दिन बाद सोमवार को जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में कड़ी सुरक्षा बीच मृतका के शव का पोस्टमॉर्टम हुआ। बाद में शव परिजनों को सौंपा गया। परिजनों ने देर शाम को गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले में अब मृतका के माता-पिता और अन्य पारिवारिक सदस्यों के औपचारिक बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस वारदात के सीसीटीवी फुटेज, स्कूल प्रशासन की लापरवाही के आरोपों और अन्य सभी तकनीकी व व्यावहारिक पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। इस बीच सोमवार सुबह दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष लता गुप्ता ने स्कूल का दौरा किया। उन्होंने स्कूल परिसर पहुंचकर छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था, वहां उपलब्ध सुविधाओं और सुरक्षा से जुड़े इंतजामों का बारीकी से जायजा लिया।