{"_id":"63c6d7c361fb685df20c5231","slug":"pollution-level-increased-in-delhi-ncr-no-hope-of-improvement-for-next-three-days-chance-of-rain-on-19th-janua-2023-01-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा प्रदूषण का स्तर, अगले तीन दिन नहीं सुधार के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा प्रदूषण का स्तर, अगले तीन दिन नहीं सुधार के आसार
Tue, 17 Jan 2023 11:02 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 17 Jan 2023 11:02 PM IST
सार
अगले तीन दिनों तक प्रदूषण स्तर में सुधार की उम्मीद नहीं है। 19 जनवरी को बहुत हल्की बारिश या बूंदा बांदी की संभावना है जिससे कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण का स्तर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पश्चिम व उत्तर-पश्चिम दिशाओं से चल रही सर्द हवा से दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण स्तर में मंगलवार को मामूली बढ़त दर्ज की गई। बुधवार को प्रदूषण स्तर खराब से बढ़कर बेहद खराब श्रेणी में रहने की आशंका है।
विज्ञापन
सुबह उत्तर-पश्चिम दिशाओं से 10 किमी की गति से हवा चल सकती है। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे व मध्यम स्तर पर कोहरा छा सकता है। कुछ जगहों पर शीत लहर की स्थिति रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अगले तीन दिनों तक प्रदूषण स्तर में सुधार की उम्मीद नहीं है। 19 जनवरी को बहुत हल्की बारिश या बूंदा बांदी की संभावना है जिससे कुछ राहत मिल सकती है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मंगलवार को दिल्ली का प्रदूषण सूचकांक 18 बढ़कर 288 (खराब श्रेणी) दर्ज किया गया। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली में पश्चिम व उत्तर-पश्चिम दिशा से 10 किमी की गति से हवा चली। सुबह धुंध के कारण मिक्सिंग हाइट 1100 मीटर पर रहा। वेंटिलेशन इंडेक्स भी औसत से कम रहा।