फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   pollution increase brain stroke risk in humans, home air pollution takes 38 lakhs life yearly

प्रदूषण से बढ़ सकता है ब्रेन स्ट्रोक का खतरा, घर की प्रदूषित हवा से होती है सालाना 38 लाख मौतें

Sat, 27 Oct 2018 02:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 27 Oct 2018 02:44 PM IST
विज्ञापन
pollution increase brain stroke risk in humans, home air pollution takes 38 lakhs life yearly
प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

नोएडा समेत पूरे दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के स्तर में सुधार नहीं आ रहा है। शुक्रवार को भी स्थिति बहुत खराब रही। इसकी वजह से सांस के मरीजों को दिक्कत हो सकती है। सेक्टर-125 में पीएम 2.5 का अधिकतम स्तर 500 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया।

विज्ञापन


वहीं पीएम 10 का अधिकतर स्तर 459 रहा। मानक के अनुसार पीएम 10 का स्तर 100 और पीएम 2.5 का स्तर 60 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर होना चाहिए। वहीं, सेक्टर-62 में पीएम 2.5 का स्तर 477 और पीएम 10 का अधिकतम स्तर 471 दर्ज किया गया। पीएम 2.5 के बढ़ने से सांस के मरीजों को बहुत दिक्कत बढ़ जाती है। ये बहुत छोटे कण होते हैं, सांस लेने के दौरान शरीर में चले जाते हैं।
विज्ञापन


फोर्टिस अस्पताल के वरिष्ठ ब्रेन तथा स्पाइन सर्जन डॉ. राहुल गुप्ता ने कहा कि प्रदूषित हवा न केवल अस्थमा और हृदय रोग के खतरे को बढ़ाती है। बल्कि इससे ब्रेन स्ट्रोक का भी खतरा बढ़ता है। लोगों को एहतियाती उपाय करने चाहिए ताकि वे अपने आप को प्रदूषण के संपर्क में आने से बचा सकें ।

विज्ञापन
विज्ञापन

30 से 40 वर्ष आयु वर्ग के लोगों में भी स्ट्रोक का खतरा बढ़ रहा

30 से 40 वर्ष आयु वर्ग के लोगों में भी स्ट्रोक का खतरा बढ़ रहा है। कई अध्ययनों से पता चला है कि वायु प्रदूषण ब्रेन स्ट्रोक का मुख्य जोखिम कारक है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार दुनिया भर में घर के बाहर के वायु प्रदूषण के कारण हर साल 42 लाख लोगों की मौत होती है जबकि घर के भीतर मौजूद प्रदूषण के कारण हर साल 38 लाख लोगों की मौत होती है।

शुक्रवार को नोएडा का हाल
                   सेक्टर-125     सेक्टर 62
पीएम 2.5          500            477
पीएम 10           459            471

(नोट:  पीएम की मात्रा माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed