फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pollution control will be strengthened with Dust Portal 2.0 and Green Delhi App

Delhi: डस्ट पोर्टल 2.0 और ग्रीन दिल्ली एप से प्रदूषण नियंत्रण होगा मजबूत; पर्यावरण मंत्री ने की समीक्षा

Tue, 09 Dec 2025 09:26 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 09 Dec 2025 09:26 PM IST
सार

सरकार के इस काम से नियमों की डिजिटल जांच हो सकेगी। प्रदूषण के स्तर के हिसाब से रंग-कोड वाले अलर्ट जारी होंगे। इसी को लेकर पर्यावरण मंत्री ने समीक्षा की।

विज्ञापन
Pollution control will be strengthened with Dust Portal 2.0 and Green Delhi App
पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में प्रदूषण नियंत्रण को और प्रभावी और तकनीक आधारित बनाने के लिए दिल्ली सरकार तेजी से काम कर रही है। इसी दिशा में दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने मंगलवार को डस्ट पोर्टल 2.0 और अपडेटेड ग्रीन दिल्ली एप की प्रगति की समीक्षा की। दोनों सिस्टम दिल्ली में रियल-टाइम मॉनिटरिंग और नागरिक शिकायतों के त्वरित समाधान को और मजबूत बनाएंगे। 

विज्ञापन


नए डस्ट पोर्टल 2.0 में जीआईएस तकनीक के जरिए निर्माण स्थलों की सीमाएं खुद-ब-खुद चिह्नित होंगी। नियमों की डिजिटल जांच होगी और प्रदूषण के स्तर के हिसाब से रंग-कोड वाले अलर्ट जारी होंगे। हर निर्माण स्थल को एक क्यूआर कोड दिया जाएगा। इसे स्कैन करके निरीक्षण टीम तुरंत उसका कम्प्लायंस रिकॉर्ड देख सकेगी। पोर्टल को एमसीडी, पीडब्ल्यूडी और डीडीए जैसे विभागों से जोड़ने का काम भी जारी है। ताकि सभी एजेंसियां एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलकर कार्रवाई कर सकें।
विज्ञापन


ग्रीन दिल्ली एप में नागरिक 17 प्रकार की प्रदूषण-संबंधी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं। मंत्री ने निर्देश दिया कि लंबित शिकायतों का जल्द समाधान किया जाए और समाधान की पुष्टि के लिए संबंधित अधिकारी का 200 मीटर के दायरे में होना जरूरी होगा। ताकि जवाबदेही बढ़ेगी। सिरसा ने कहा, तकनीक प्रदूषण नियंत्रण की सबसे बड़ी ताकत है। इससे प्रक्रिया पारदर्शी और तेज बनेगी। उन्होंने नागरिकों से ग्रीन दिल्ली एप के माध्यम से अधिक भागीदारी की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed