फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Politics on women free ride in metro, Central Government said - Delhi has not sent a proposal

मेट्रो में महिलाओं की मुफ्त सवारी पर सियासत तेज, केंद्र सरकार ने कहा- दिल्ली ने नहीं भेजा प्रस्ताव

Fri, 28 Jun 2019 06:58 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 28 Jun 2019 06:58 AM IST
विज्ञापन
Politics on women free ride in metro, Central Government said - Delhi has not sent a proposal
delhi metro - फोटो : अमर उजाला

केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया कि दिल्ली सरकार ने मेट्रो में महिलाओं को मुफ्त सफर कराने से जुड़ा कोई प्रस्ताव अब तक नहीं भेजा है। वहीं, केंद्र सरकार भी इस तरह की किसी योजना पर काम नहीं कर रही है। उधर, दिल्ली सरकार का कहना है कि कानूनी तौर पर उसे अभी केंद्र को प्रस्ताव भेजने की कोई जरूरत नहीं है। पूरा मसौदा तैयार होने के बाद इसकी जानकारी केंद्र को दी जाएगी।

विज्ञापन


केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बृहस्पतिवार को संसद में एक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि मेट्रो रेल में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा सुविधा की स्वीकृति के लिए दिल्ली सरकार से कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। इसलिए उसे मंजूरी देने का कोई सवाल ही नहीं उठता है। साथ ही यह भी जानकारी दी कि केंद्र सरकार भी इस तरह की किसी योजना पर काम नहीं कर रही है।
विज्ञापन


इस पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कानूनी रूप से केंद्र को प्रस्ताव भेजना जरूरी नहीं है। इस बारे में प्रस्ताव तैयार करने के लिए दिल्ली सरकार ने डीएमआरसी को कहा था। मेट्रो ने इसका प्रस्ताव भेज दिया। सैद्धांतिक तौर पर मेट्रो इस योजना पर तैयार है। दिल्ली सरकार भी इसके लिए तैयार है। अभी इसकी विस्तृत योजना बन रही है। सारी तैयारी पूरी होने पर इसकी जानकारी केंद्र को दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed