फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Politics on Chhath in Delhi AAP uproar in Chirag Delhi

छठ पर सियासत: तैयारियों का जायजा लेने पहुंची CM आतिशी, चिराग दिल्ली में AAP का प्रदर्शन, BJP का जवाब

Mon, 04 Nov 2024 09:36 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 04 Nov 2024 09:36 AM IST
सार

राजधानी दिल्ली में छठ की महातैयारी चल रही है। लेकिन चिराग दिल्ली में छठ घाट की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन जारी है। मंत्री सौरभ भारद्वाज और सांसद बांसुरी स्वराज के बीच सोशल मीडिया पर जमकर विवाद हुआ।

विज्ञापन
Politics on Chhath in Delhi AAP uproar in Chirag Delhi
चिराग दिल्ली में बिना घाट के पूजा कैसे होगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चिराग दिल्ली के सतपुला पार्क में छठ घाट की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। वहीं रविवार को इस मामले में मंत्री सौरभ भारद्वाज और सांसद बांसुरी स्वराज के बीच सोशल मीडिया पर जमकर विवाद हुआ। देर रात सांसद संजय सिंह भी प्रदर्शन में शामिल हुए। वहीं सोमवार को सीएम आतिशी आईटीओ पर छठ की तैयारियों का जायजा लेने पहुंची।

विज्ञापन




छठ महापर्व पर राजनीति न करें भाजपा: सीएम आतिशी
मुख्यमंत्री आतिशी ने दिल्ली के आईटीओ पर छठ की तैयारियों की समीक्षा की। सीएम ने कहा कि आज शहर में 1000 जगहों से ज्यादा पर छठ घाट बन चुके हैं। हमारे सभी मंत्री और विधायक छठ घाटों का दौरा कर रहे हैं। मैं भाजपा से अपील करती हूं कि छठ पूजा को लेकर किसी भी तरह की राजनीति न करें। 
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी का आरोप है कि भाजपा के कहने पर डीडीए ने यहां छठ पूजा को रोक दिया। पिछले आठ सालों से यहां छठ पूजा की जा रही है, लेकिन इस बार दिल्ली पुलिस तैनात करके रोक दिया है। शनिवार से आम आदमी पार्टी के स्थानीय विधायक और मंत्री सौरभ भारद्वाज पूर्वांचल के लोगों के साथ धरने पर बैठे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

रविवार शाम को आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर उनका साथ दिया। प्रदर्शन में पहुंचे सांसद संजय सिंह ने कहा कि यह बहुत अफसोस की बात है कि जब-जब छठ पर्व आता है, भाजपा के लोग इसे रोकते हैं। यह पूर्वांचलियों का अपमान है।
 

वहीं मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली सरकार ने सारी परमिशन दी है, पैसा आवंटित हुआ है, लेकिन पूर्वांचल के लोगों को सतपुला पार्क के छठ घाट में घुसने नहीं दिया जा रहा है। चारों तरफ दिल्ली पुलिस का पहरा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed