फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Politics heats up over death in Jammu and Kashmir, Iltija said- we were put under house arrest

Politics : जम्मू-कश्मीर में मौत पर सियासत गरमाई, इल्तिजा ने कहा- हमे घर में नजरबंद किया गया

Sun, 09 Feb 2025 06:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 09 Feb 2025 06:07 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने आरोप लगाया है कि उन्हें घर पर नजरबंद कर दिया गया है। इल्तिजा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में दावा किया कि अधिकारियों ने उनके घर के दरवाजे बंद कर दिए हैं, जिससे वे बाहर नहीं निकल पा रही हैं।

विज्ञापन
Politics heats up over death in Jammu and Kashmir, Iltija said- we were put under house arrest
इल्तिजा मुफ्ती - फोटो : ANI

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में दो मौतों को लेकर सियासत गरमा गई है। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने आरोप लगाया है कि उन्हें घर पर नजरबंद कर दिया गया है। इल्तिजा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में दावा किया कि अधिकारियों ने उनके घर के दरवाजे बंद कर दिए हैं, जिससे वे बाहर नहीं निकल पा रही हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, उनकी मां महबूबा मुफ्ती सोपोर जाने वाली थीं, जहां वसीम मीर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जबकि मैं जम्मू संभाग के कठुआ जिले में पुलिस की प्रताड़ना से आहत होकर खुदकुशी करने वाले मक्खनदीन के परिवार से मिलना चाहती थी, लेकिन मुझे घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जा रही। इल्तिजा ने दावा किया कि चुनाव के बाद भी कश्मीर में कुछ नहीं बदला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed