फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   politics against kumar vishwas in aam admi party on social media

कुमार विश्वास के खिलाफ आप कार्यकर्ताओं को भेजे जा रहे संदेश, सोशल मीडिया पर वायरल

Tue, 20 Jun 2017 01:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 20 Jun 2017 01:03 PM IST
सार

राजस्थान चुनाव को लेकर शुरू की गयी कुमार विश्वास की मुहिम को पार्टी का नहीं मिल रहा समर्थन 
...तो राजस्थान में अकेले लड़ रहे विश्वास 
- राजस्थान चुनाव को लेकर शुरू की गयी कुमार विश्वास की मुहिम को पार्टी का नहीं मिल रहा समर्थन      
- अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी के किसी भी वरिष्ठ नेता ने विश्वास से सार्वजनिक तौर पर नहीं दिखाई रजामंदी
- इसके उलट पार्टी के भीतर से उठ रही आवाजें  

विज्ञापन
politics against kumar vishwas in aam admi party on social media
कुमार विश्वास, अरविंंद केजरीवाल

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास बेशक राजस्थान चुनाव की रणनीति तैयार कर रहे हों। लेकिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी की केंद्रीय इकाई उनके साथ खड़ी नजर नहीं आ रही है।

विज्ञापन


आप के छोटे-बड़े नेता के ट्वीट को रि-ट्वीट करने वाले केजरीवाल का विश्वास को सोशल मीडिया पर समर्थन नहीं मिला है। यहां तक कि आप की राजस्थान टीम की हैचटैग बैकटूबेसिक्स नाम की पहली बड़ी मुहिम तक को उन्होंने रि-ट्वीट नहीं किया।
विज्ञापन

  
सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले पार्टी की दूसरे वरिष्ठ नेताओं ने भी कुमार विश्वास से दूरी बना रखी है। इसके साथ ही विश्वास के बयानों को आधार बनाया पार्टी के भीतर से ही विरोधी आवाजें उठ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ नेता दिलीप पांडेय व दीपक वाजपेयी के बाद सोमवार को आप यूथ विंग के नेशनल इंचार्ज व मीडिया कोआर्डिनेट वंदना सिंह ने विश्वास को धोखेबाज कहा है। वंदना ने ट्वीट किया कि सुबह अखबारों में आदरणीय बड़े भाई (कुमार विश्वास) रोज पार्टी को बचाने के नाम पर पार्टी को ही गालियां देते हैं।

लेकिन इससे पहले खुद से और पार्टी के साथ धोखा बंद करना चाहिये। दिलचस्प यह कि अभी तक आप के साथ काम कर रहे कई कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कुमार विश्वास की अपील पर राजस्थान में काम करने की इच्छा जताने के बाद पार्टी से मिले लैपटाप, मोबाइल आदि को जमा कराने का आदेश मिल गया।

कुमार के साथ काम करने की जताई इच्छा

politics against kumar vishwas in aam admi party on social media
कुमार व‌िश्वास - फोटो : अमर उजाला

आयुष पांडेय नाम के एक कार्यकर्ता ने ट्वीट किया कि उसने कुमार के साथ राजस्थान काम करने की इच्छा जताई है। इस पर पार्टी ने लैपटॉप और मोबाइल जमा करने का आदेश थमा दिया है। ऐसा ही आदेश दूसरे कई कार्यकर्ताओं को भी दिया जा रहा है।

आयुष ने सवाल किया है कि क्या राजस्थान में पार्टी के लिये काम करना अपराध है। वहीं, गाजियाबाद समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आप कार्यकर्ताओं को मैसेज भेजा जा रहा है कि उन्हें यूपी निगम चुनाव के अलावा आप के किसी दूसरी चुनावी अभियान का हिस्सा नहीं बनना है।

ऐसा करने से पहले उन्हें इस्तीफा देना होगा। दूसरी तरफ आप की राजस्थान टीम सोशल मीडिया पर जो पोस्ट डाल रही है उसमें तस्वीरें केजरीवाल की हैं, लेकिन संदेश कुमार विश्वास का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed