{"_id":"64ffa1c12d1cce70b10411e6","slug":"policemen-on-duty-at-g20-conference-will-take-rest-for-48-hours-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"G20: सम्मेलन में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मी 48 घंटे करेंगे आराम, पुलिस आयुक्त ने खुश होकर दिया यह आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
G20: सम्मेलन में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मी 48 घंटे करेंगे आराम, पुलिस आयुक्त ने खुश होकर दिया यह आदेश
Tue, 12 Sep 2023 04:54 AM IST
विजय पुंडीर
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 12 Sep 2023 04:54 AM IST
सार
पुलिस आयुक्त ने सभी जिला पुलिस उपायुक्त व यूनिट प्रमुखों को सोमवार सुबह टीपी मैसेज (नंबर-4038) कर सम्मेलन में लंबी व थका देने वाले ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को 48 घंटे रेस्ट देने का आदेश दिया।
विज्ञापन
भारत मंडपम पर तैनात पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जी-20 शिखर सम्मेलन बिना किसी अप्रिय घटना के सफलतापूर्वक संपन्न होने से दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा खुश हैं। बताया जा रहा है कि केंद्रीय गृहमंत्रालय ने पुलिस आयुक्त की पीठ-पीठ थपथपाते हुए उन्हें व उनके अधिनस्थ कर्मियों को शाबाशी दी है।
विज्ञापन
ऐसे में पुलिस आयुक्त ने सभी जिला पुलिस उपायुक्त व यूनिट प्रमुखों को सोमवार सुबह टीपी मैसेज (नंबर-4038) कर सम्मेलन में लंबी व थका देने वाले ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को 48 घंटे रेस्ट देने का आदेश दिया। दिल्ली पुलिस के अधिकारी व कर्मी कई महीनों से 15 से 20 घंटे की ड्यूटी कर रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने सोमवार को ही एक और टीपी मैसेज (नंबर-4037) में कहा कि सम्मेलन सफलतापूर्वक करवाने में सभी अधिकारियों व पुलिसकर्मियों की भागीदारी, प्रतिबद्धता व योगदान रहा है। ये पुलिसकर्मियों की साझा भावना से ही संभव हो सका। ऐसे में उन्होंने जिला डीसीपी व यूनिट प्रभारियों को आदेश दिया कि जी-20 सम्मेलन के दौरान ड्यूटी करने वाले उनके अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के लिए सामूहिक भोजन आयोजित किया जाए और उन्हें उत्साहित किया जाए।
विज्ञापन