{"_id":"5c82c643bdec221468050ba4","slug":"policeman-shot-in-court-campus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट परिसर में पुलिसकर्मी से पिस्टल छीन वकील पर चलाई गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट परिसर में पुलिसकर्मी से पिस्टल छीन वकील पर चलाई गोली
Sat, 09 Mar 2019 01:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 09 Mar 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
द्वारका कोर्ट
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वारका कोर्ट परिसर में शुक्रवार दोपहर एक युवक ने झगड़े के दौरान पुलिसकर्मी का पिस्टल छीनकर वकील पर गोली चला दी। पिस्टल लॉक होने की वजह से गोली नहीं चली और वकील बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी ने वकीलों की मदद से आरोपी और उसके दो दोस्तों को दबोच लिया। इस दौरान वकीलों ने आरोपी व उसके दोस्तों की जमकर पिटाई कर दी। बाद में पीड़ित वकील की शिकायत पर द्वारका साउथ थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों की पहचान पालम निवासी आशीष, सौरभ सोलंकी और रोहित के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पालम निवासी आशीष शुक्रवार दोपहर जमीन के कागजात लेने के लिए द्वारका अदालत गया था। अधिकारी ने आशीष को फोटो कॉपी के लिए भेजा।
विज्ञापन
दुकान पर लंबी लाइन लगी थी। लाइन में खड़े होने को लेकर आशीष का वकील सौरभ गोयल से झगड़ा हो गया। आशीष ने सौरव को थप्पड़ जड़ दिए। यह देखकर कई वकील वहां पहुंच गए और आशीष की पिटाई कर दी। उसके बाद आशीष ने फोन कर अपने दो दोस्तों को वहां बुला लिया। आशीष व उसके दोस्तों ने सौरभ और एक अन्य वकील अश्वनी की पिटाई कर दी।
झगड़े के दौरान ही एक एएसआई सत्यप्रकाश वहां पहुंचा और बीच बचाव करने लगा। आरोप है कि आशीष ने सत्यप्रकाश को धक्का देकर उसका पिस्टल छीन लिया और सौरभ पर पिस्टल तानकर तीन गोली चला दी। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।