फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Policeman accused of implicating sub inspector in false case arrested in Palwal

महिला ने खाकी का किया शिकार: बहाने से एसआई के करीब आई, फिर फोन पर जो हुआ... पुलिसकर्मी को भरनी पड़ी उसकी कीमत

Tue, 06 Jun 2023 07:04 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 06 Jun 2023 07:04 PM IST
सार

सब इंस्पेक्टर होशियार सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि नवंबर 2022 में वह डायल 112 पर तैनात था। चंडीगढ़ मुख्यालय से फोन आने पर वह अलीगढ़ रोड़ पर नगीना उर्फ नगमा व प्रीति की मदद करने पहुंचा। इसके बाद उनमें से एक महिला ने उसे फोन किया।

विज्ञापन
Policeman accused of implicating sub inspector in false case arrested in Palwal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सब इंस्पेक्ट को झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर 20 लाख रुपये मांगने के मामले में कैंप थाना पुलिस ने आरोपी पुलिस कर्मी को गिरफ्तार किया है। आरोपी थानेदार एएसआई हंसराज पर हनीट्रैप करने वाले गिरोह का साथ देने का आरोप है। इस मामले में पुलिस तीन महिलाओं सहित चार को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अभी तक मामले में करीब 20 से ज्यादा गिरफ्तारी होनी बाकी है। पुलिस ने आरोपी थानेदार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से रुपयों की रिकवरी की जाएगी। 

विज्ञापन

कैंप थाना प्रभारी इंस्पेक्टर उदयभान के अनुसार, जिला पुलिस में तैनात सब इंस्पेक्टर होशियार सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि नवंबर 2022 में वह डायल 112 पर तैनात था। चंडीगढ़ मुख्यालय से फोन आने पर वह अलीगढ़ रोड़ पर नगीना उर्फ नगमा व प्रीति की मदद करने पहुंचा। महिलाओं की गाड़ी खराब हो गई थी। उनकी गाड़ी की सीएनजी खत्म हो गई थी। उन्होंने गाड़ी को पेट्रोल पंप पर ले जाकर सीएनजी भरवा दी, परंतु महिलाओं के पास पैसे नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन बाद उसके पास नगीना का फोन आया। नगीना ने उसके साथ अश्लील बातचीत की और बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया। रिकॉर्डिंग वायरल करने की धमकी देकर नगीना पैसों की मांग करने लगी। पीड़ित एसआई ने अलग-अलग करके 20 हजार रुपये दे दिए। उसके बाद उन्होंने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर अश्लील वीडियो बना लिया और झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसाने के नाम पर 20 लाख रुपये मांग करने लगे।

विज्ञापन

मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नगमा, प्रीति, इंदिरा व अमित को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने दर्जनों लोगों को  अपना शिकार बनाया है। उनके गिरोह में 20 महिलाएं व 10 पुरुष शामिल हैं। इनमें कई पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। मामले में शामिल मोहन नगर निवासी आरोपी एएसआई हंसराज, जो डायल 112 पर तैनात था, बीती 18 फरवरी से गैरहाजिर चल रहा था।

पुलिस ने आरोपी को यूपी के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपी से हनीट्रैप नेटवर्क से हिस्से में आए रुपए बरामद किए जांगे। वारदात में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed