फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police will change in 72 hours, it will suffer from the humble

72 घंटे में बदलेगी पुलिस, पीड़ित से विनम्र होकर करेगी बात  

Sun, 13 Mar 2016 10:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 13 Mar 2016 10:30 AM IST
विज्ञापन
Police will change in 72 hours, it will suffer from the humble
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र

विज्ञापन

शहर में बढ़ते क्राइम को लेकर शनिवार को फोनरवा की आईजी, डीआईजी समेत शहर के पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग हुई। जिसमें शहर के तमाम आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी भी मौजूद थे। 

जिन्होंने अपनी समस्याएं उठाईं। यहां पर सबसे ज्यादा लोगों ने पुलिस के गस्त , व्यवहार, ट्रैफिक जाम और अतिक्रमण की समस्या को उठाया। इस दौरान आईजी ने पुलिस कर्मियों के व्यवहार को लेकर 72 घंटे के अंदर बदलाव की बात कही है। इसके साथ ही शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए गस्त बढ़ाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


आईजी सुजीत पांडेय ने कहा कि पुलिस को निर्देश दिए जाएंगे कि वो अपने बर्ताव को पीड़ित के प्रति अच्छा बनाएं। लोगों को 72 घंटे के अंदर ये बदलाव देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें बोला जाएगा कि थाने में आने वाले लोगों से विनम्रता से बात करें। ताकि वो खुलकर अपनी परेशानी बता सकें। ग्रेटर नोएडा से आई आरडब्ल्यूए ने ग्रेटर नोएडा में पुलिस द्वारा गस्त न करने की बात उठाई। उस पर आईजी ने आश्वासन दिया है कि शहर में पुलिस की गस्त बढ़ाई जाएगी। ताकि लोग खुद को ज्यादा सुरक्षित महसूस करें। वहीं, ऑटो वालों का वैरिफिकेशन चल रहा है। हर ऑटो को एक नंबर दिया जा रहा है, ताकि यात्रा सुरक्षित हो सके।

प्राधिकरण ने कई जगह लगवाएं सीसीटीवी कैमरा

Police will change in 72 hours, it will suffer from the humble
पुलिस

वहीं, डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने कहा कि नोएडा में आईजी और डीआईजी आकर मीटिंग कर रहे हैं तो इसका मतलब है कि हम लोग सुरक्षा को लेकर सतर्क हैं। नोएडा को 300  कर्मी दिए गए हैं।

ट्रैफिक की दिक्कत के लिए चौराहों पर ट्रैफिक कर्मी खड़े रहेंगे ताकि जाम न लगे। प्राधिकरण ने कई जगह सीसीटीवी कैमरा लगवाएं हैं। कई जगह आरडब्ल्यूए ने भी सीसीटीवी कैमरे लगवाएं हुए हैं। इसके साथ ही आरडब्ल्यूए गार्ड का वैरिफिकेशन करने के बाद उन्हें रखें। ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। 

इस दौरान फोनरवा के अध्यक्ष एन पी सिंह ने मांग कि की पुलिस कंट्रोल रूम को पूर्णरूप से डिजिटल किया जाए। पुलिस कर्मियों केलिए ट्रेनिंग प्रोग्राम चले। इसके साथ ही कहा कि नोएडा में हाईराइज बिल्डिंग बन रही है।

लेकिन फायर विभाग इतना आधुनिक नहीं हुआ है। इस मीटिंग में नोएडा एसएसपी किरण एस, एसपी सिटी दिनेश यादव, सीओ प्रथम गौरव ग्रोवर, सीओ द्वितीय अनुज सिंह और फोनरवा के जनरल सेक्रेट्ररी ए एन धवन, सुरेश तिवारी, सेक्टर - 61 आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष विरेंद्र सिंह, सेक्टर- 39 आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष वत्सला पराशर, फेडरेशन ऑफ नोएडा इंडस्ट्री के अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा समेत कई लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed