70 km का सफर तय कर पुलिस पहुंची 'बदनाम गली', 10 CCTV से मिला आरोपियों का सुराग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोहना गैंगरेप मामले का 48 घंटे में खुलासा करने वाली पुलिस टीम एंटी एक्सटोर्शन व कासना कोतवाली की टीम को एडीजी ने जहां 15 हजार रुपये इनाम की घोषणा की। वहीं, पुलिस की मेहनत और कार्रवाई की एसएसपी लव कुमार ने भी खूब प्रशंसा की। वारदात का खुलासा करने के लिए एंटी एक्सटोर्शन टीम ने गुरुग्राम से लेकर ग्रेटर नोएडा के मार्ग व एक्सप्रेसवे पर दस सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इनमें आरोपियों की कार व उनका नंबर दिखाई दिया। इससे मंगलवार की रात टीम ने उस कथित बदनाम गली के पांच किमी के दायरे में विभिन्न लोगों से पूछताछ की।
पुलिस के मुताबिक, सनसनीखेज वारदात के खुलासे के लिए एसएसपी के निर्देश पर कासना कोतवाली प्रभारी अवनीश दीक्षित, एंटी एक्सटोर्शन प्रभारी अजय कुमार शर्मा की टीम व अन्य टीमें जुट गईं थीं। कासना कोतवाली पुलिस ने पीड़िता क मेडिकल परीक्षण, बयान, गुरुग्राम जाकर गहन पूछताछ व आरोपी (पीड़िता का कथित जीजा) असरू व चालक अफ्रीदी से पूछताछ की। वहीं, एंटी एक्सटोर्शन टीम ने जिस मार्ग से महिला को ऑटो से कार में बैठा गया। मंगलवार की पूरी रात वहां दर्जनों की संख्या में खड़े होने वाले ऑटो चालक और कुछ संदिग्ध महिला व पुरुषों से पूछताछ की। वहां, पर महिला व उसको ले जाने वाली कार के संबंध में ठोस जानकारी मिली।
इसके बाद टीम ने गुरुग्राम से ग्रेटर नोएडा आने वाले मार्ग पर डार्क ग्रे व व काले रंग की कार को सीसीटीवी फुटेज की मदद से ढूंढने में जुट गए। पुलिस को इसमें बड़ी सफलता मिली और दस सीसीटीवी फूटेज खंगालने पर एक स्विफ्ट व एक सेंट्रो कार डार्क ग्रे व ब्लैक कलर की दिखाईं दीं। इनमें एक नंबर की पड़ताल करने पर वह ग्रेटर नोएडा की निकली। वहीं, टीम पीड़िता से छीने गए मोबाइल व ऑटो चालक के फोन नंबर की भी पड़ताल कर रही थी। सभी एंगल से पड़ताल के बाद टीम के हाथ आरोपियों तक पहुंच गए।
रात 12 बजे कार में बैठी थी महिला
एसएसपी लव कुमार ने बताया कि पड़ताल में यह बात भी सामने आई कि महिला आरोपियों की कार में लगभग 12 बजे सवार हुई थी। जबकि महिला ने शुरूआती बयान में 8:30 बजे आरोपियों अपहरण करने की जानकारी दे रही थी।
पड़ताल में यह भी पता चला कि इससे पहले महिला उसी रात असरू के साथ सोहना से ग्रेटर नोएडा आने के बाद किसी अन्य कार सवारों के साथ गई थी और 12 बजे से पहले लौट आई थी। इससे पुलिस को असरू, अफ्रीदी व महिला के देह व्यापार के धंधे में लिप्त होने की जानकारी हुई। इसके चलते पुलिस असरू व अफरीदी पर मानव तस्करी में भी कार्रवाई करेगी।