{"_id":"69a44a041178397f1e094b64","slug":"police-served-notices-to-37-jnu-students-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-126196-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जेएनयू के 37 छात्रों को पुलिस ने भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जेएनयू के 37 छात्रों को पुलिस ने भेजा नोटिस
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के 37 छात्रों को पुलिस जांच के लिए नोटिस भेजा है। नोटिस वसंतकुंज नॉर्थ पुलिस थाना ने छात्रों को भेजा है। छात्र संघ के महासचिव सुनील यादव ने बताया कि 37 छात्रों को यह नोटिस 179 भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता के तहत छात्रों को जांच के लिए दिया है। दरअसल, बृहस्पतिवार को छात्र संघ के प्रस्तावित मार्च के दौरान जमकर बवाल हुआ था। छात्र संघ ने जेएनयू कुलगुरु के इस्तीफे सहित दूसरी मांगों को लेकर शिक्षा मंत्रालय तक मार्च का आह्वान किया था। हालांकि पुलिस द्वारा छात्रों को मार्च निकालने से पहले रोक लिया था। जिसको लेकर भारी बवाल हुआ था।