मेवात गैंगरेप : 36 घंटे बाद भी नहीं मिला दुष्कर्मियों का सुराग, 4 का स्केच हुआ जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तावड़ू में गैंगरेप और हत्याकांड को लेकर पुलिस ने शुक्रवार को चार संदिग्ध व्यक्तियों के स्केच जारी किए हैं। पुलिस ने दावा किया है कि शीघ्र ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
वहीं दूसरे दिन भी रेवाड़ी रेंज की आईजी ममता सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच मामले से जुड़े हर पहलुओं का जायजा लिया। घटनास्थल के आसपास पड़ने वाले ट्यूबवेलों व खेतों का निरीक्षण किया। आईजी व महिला पुलिस ने पीड़ित युवतियों के बयान भी लिए।
घटना के 36 घटे बीत जाने पर पुलिस अभी तक बदमाशों का सुराग नहीं निकाल पाई है। मृतक की बहन ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसके जीजा इब्राहिम ने वारदात को अंजाम देने वालों को पहचान लिया था, जिस कारण उसके जीजा व बहन को मार दिया गया।
उनका कहना है कि मृतक के बच्चों से कोई बात नहीं कर रहा है। उनका आरोप था कि कुछ व्यक्ति हैं, जोकि इस मामले में प्रशासन को गुमराह करने में लगे हैं।
आईजी ने मामले से जुड़े पहलुओं का जायजा लिया
तावडू डीएसपी सुमेर सिंह का कहना है की पुलिस इस वारदात की कई एंगल से जांच में लगी है। टीमें क्षेत्र की सड़कों पर लगे टोल प्लाजा सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस खंगाल रही हैं। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
थाना प्रभारी जयप्रकाश ने कहा कि प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ मामले को सुलझाने में लगा है। पुलिस ने चार व्यक्तियों के स्केच जारी किए हैं। मौके पर मेवात पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
परिवार वालों का कहना है कि सरकार की ओर से किसी तरह का आश्वासन व न्याय का भरोसा अभी तक नहीं मिला है। भाजपा के विधायक तेजपाल तंवर व सांसद घटना के दो दिन बीतने पर भी सांत्वना देने नहीं पहुंचे हैं। हालांकि शुक्रवार को विधायक के पुत्र ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए अपराधियों को शीघ्र पकड़ने का विश्वास दिलाया है।
कांग्रेसी नेता एवं पूर्व मंत्री आफताब अहमद व रोहताश बेदी का कहना है कि क्षेत्र में ही नहीं, समूचे प्रदेश में इस तरह की यह पहली घटना है। क्षेत्र में अपराध का ग्राफ काफी तेजी से बढ़ रहा है।