फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police present at spot where a woman was shot at by unidentified assailants near Dwarka Sector 12

बदमाशों ने कार सवार महिला को मारी गोली, हालत नाजुक, पुलिस ने पति को हिरासत में लिया

Thu, 11 Jul 2019 10:36 AM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Thu, 11 Jul 2019 10:36 AM IST
विज्ञापन
Police present at spot where a woman was shot at by unidentified assailants near Dwarka Sector 12
कार चला रही महिला को मारी गोली - फोटो : ani

द्वारका नार्थ इलाके में बृहस्पतिवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने कार सवार एक महिला पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। एक गोली महिला के गर्दन में लगी है। गोली लगते ही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए फुटपाथ पर चढ़ गई। एक ऑटो चालक ने अन्य लोगों की मदद से महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के समय महिला अपने बेटे को स्कूल छोड़कर घर जा रही थी। शुरुआत जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। पुलिस महिला के पति को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार महिला की पहचान द्वारका सेक्टर- 12 निवासी किरण बाला (30) के रूप में हुई है। वह अपने बेटे के साथ रहती थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि किरण का अपने पति वरुण यादव से पिछले छह-सात साल से रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब 8 बजे पुलिस को महिंद्र अपार्टमेंट के पास एक कार सवार महिला को गोली मारे जाने की जानकारी मिली। 
विज्ञापन


ऑटो चालक ने बताया कि महिला द्वारका कोर्ट की तरफ से आ रही थी। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उस पर तीन गोलियां चला दीं। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश पिस्टल लहराते हुए बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। छानबीन में किरण के परिवार वालों ने उसके पति पर शक जताया। इस आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई है। हालांकि, जांच में यह बात भी सामने आई है कि किरण वाला प्रॉपर्टी का काम करती थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस पारिवारिक विवाद के साथ साथ प्रॉपर्टी के सौदे को लेकर भी छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को भाड़े के बदमाशों से वारदात करवाने का शक

कार सवार महिला पर गोली चलाने के मामले में पुलिस को जांच के में पता चला है कि किरण बाला कई कमेटियां चलाती थी और लोगों को ब्याज पर पैसे भी देती थी। पुलिस इस जानकारी के बाद उन लोगों की पहचान करने में जुट गई है जिन्हें किरण बाला ने पैसे दिए थे। इसमें एक महिला का नाम भी सामने आया है। पुलिस ने आशंका जताई है कि भाड़े के बदमाश से वारदात को अंजाम दिलाया गया है। 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान कई बातें सामने आई है। जिसमें पति के साथ मनमुटाव के अलावा किरण का प्रापर्टी का कारोबार करना और कई कमेटियां चलाने जैसी बात सामने आई है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए चार टीमें गठित की है जो अलग अलग पहलुओं पर जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed