फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police meeting with intelligence agencies regarding Taliban and Pakistani terrorists

तालीबान व पाकिस्तानी आंतकियों को लेकर पुलिस की खुफिया एजेंसियां सतर्क, बैठक में बनेगी आगे की रणनीति

Sat, 18 Sep 2021 11:47 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 18 Sep 2021 11:47 AM IST
सार

पड़ोसी राज्यों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भी इस बैठक में शामिल किया गया है। 
 

विज्ञापन
Police meeting with intelligence agencies regarding Taliban and Pakistani terrorists
अफगानिस्तान में महिला - फोटो : pixabay

विस्तार

पाकिस्तान के छह आंतकी व तालिबान मुद्दे को लेकर पुलिस व खुफिया एजेंसियों की बैठकें चल रही हैं। पुलिस मुख्यालय में आयोजित बैठक में पड़ोसी राज्यों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भी शामिल किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, बैठक में तालिबान के देश पर कब्जा करने के बाद अफगानिस्तान की स्थिति को भी एजेंडे में रखा गया है। 

विज्ञापन


मंगलवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान द्वारा संचालित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर दो पाक-आईएसआई प्रशिक्षित आतंकवादियों सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस का कहना था कि आतंकवादी गणेश चतुर्थी, नवरात्रि और रामलीला के त्योहारों के दौरान दिल्ली, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र सहित देश भर में कई बम धमाके की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, दाऊद इब्राहिम का भाई अनीस इब्राहिम आतंकी योजना को अंजाम देने के लिए अंडरवर्ल्ड के गुर्गों से जुड़ा हुआ था। पूछताछ में पता चला है कि पाकिस्तान का आतंकी मॉड्यूल दो माध्यम के जरिए संचालित किया जा रहा था। इसमें अंडरवर्ल्ड और पाक-आईएसआई प्रशिक्षित आतंकी मॉड्यूल शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 20 साल बाद 31 अगस्त को अमेरिका की पूरी सेना की वापसी से दो हफ्ते पहले ही तालिबान ने 15 अगस्त को अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा कर लिया था। ऐसे में तालिबानियों से बचने के लिए हजारों अफगान नागरिकों को देश छोड़ना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed