फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police issued challan for doing stunts with car in Ghaziabad

गाजियाबाद में यातायात नियमों की उड़ी धज्जियां: चलती कार की खिड़की पर बैठकर किया स्टंट, पुलिस ने काटा चालान

Mon, 21 Apr 2025 12:08 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: श्याम जी. Updated Mon, 21 Apr 2025 12:08 PM IST
सार

गाजियाबाद में कार की खिड़की से स्टंट करते युवाओं का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद यातायात पुलिस ने चालान काटा है।

विज्ञापन
Police issued challan for doing stunts with car in Ghaziabad
कार की खिड़की पर बैठकर किया स्टंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साहिबाबाद के अर्थला मार्ग पर 19 अप्रैल की रात करीब 11 बजे यातायात नियमों को ताक पर रखकर कारों की खिड़कियों से स्टंट करने का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हो गया। वीडियो में तीन-चार कारों में सवार युवा शादी समारोह में जाते हुए दिख रहे हैं, जो कारों की खिड़कियों से बाहर निकलकर हाथ लहराते और स्टंट करते नजर आ रहे हैं। इस घटना ने साहिबाबाद में यातायात पुलिस की सख्ती पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन


वायरल वीडियो के बाद यातायात पुलिस ने कारों के खिलाफ चालान जारी किया है, लेकिन साहिबाबाद पुलिस को अभी तक स्टंट करने वाले युवाओं की पहचान नहीं हो सकी है। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


यह घटना साहिबाबाद में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के उल्लंघन का एक और उदाहरण है। सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में युवा खतरनाक स्टंट कर रहे हैं, जिससे न केवल उनकी बल्कि अन्य राहगीरों की जान को भी खतरा हो रहा है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि सड़क पर इस तरह के खतरनाक कृत्यों से बचें और यातायात नियमों का पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed