फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police have arrested three men accused in the murder of councilor

सभासद की हत्या में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sat, 01 Nov 2014 09:38 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 01 Nov 2014 09:38 PM IST
विज्ञापन
Police have arrested three men accused in the murder of councilor

शुक्रवार को सभासद की गोली मारकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। सभासद की हत्या का कारण जमीनी रंजिश बताया जा रहा है।

विज्ञापन


सभासद के छोटे भाई ने पांच लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। हत्याकांड के बाद सभासद के परिवार में कोहराम मचा हुआ है तथा कालोनीवासियों में भारी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि, शुक्रवार रात आठ बजे नगर पालिका वार्ड 42 के सभासद शौकीन मलिक अपने घर के बाहर बैठे हुए थे। इसी दौरान स्विफ्ट कार सवार चार बदमाश उनके ऊपर गोलियां बरसाकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभासद की दिल्ली के मैक्स अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। घटना के विरोध में सैकड़ों लोगों ने दिल्ली सहारनपुर राज्य मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा काटा था।

सभासद के छोटे भाई शकील ने प्रॉपर्टी डीलर अमन, राकेश निठोरा, छोटू अंकुर विहार, हरेंद्र खरखड़ी तथा श्रीचंद गढ़ी जस्सी के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

शकील का कहना है कि शौकीन मलिक की अमन, छोटू एवं श्रीचंद से जमीनी रंजिश चल रही थी। जिसके चलते उन्हाेंने हरेंद्र एवं राकेश के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया है।

पुलिस ने अमन, राकेश एवं श्रीचंद को गिरफ्तार कर लिया है। मूल रुप से मुजफ्फरनगर जनपद के नाला गांव के रहने वाले शौकीन पत्नी व बच्चोें समेत करीब 17 वर्षों से लोनी की अशोक विहार कालोनी में रह रहे थे।

जमीनी रंजिश बना हत्या का कारण
गिफ्तार प्रॉपर्टी डीलर अमन ने गढ़ी शब्लू रोड पर अमन गार्डन के नाम से कालोनी काटी हुई है। कुछ माह पूर्व शौकीन ने अमन गार्डन कालोनी में एक रिसेल का भूखंड खरीदा था।

जिसको लेकर उनके और अमन के बीच झगड़ा हुआ था। दोनो पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने कातिलाना हमले की रिपोर्ट दर्ज की थी। जबकि छोटू ने फरबास के पास तालाब की भूमि पर चारदीवारी बना ली थी।


शौकीन की शिकायत पर प्रशासनिक अधिकारियों ने उस भूमि पर बनाए गए निर्माण को तोड़ दिया था। जिसको लेकर छोटू उनसे रंजिश रखता था। श्रीचंद भी छोटू का ही साथी बताया जा रहा है।

हरेंद्र खरखड़ी गत दिनों गैंगवार में मारे जग्गू पहलवान गिरोह का सक्रिय सदस्य है तथा शातिर अपराधी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed