{"_id":"63f6da99cc813303410df725","slug":"police-has-arrested-the-third-accused-in-murder-of-an-elderly-person-in-delhi-2023-02-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लूट के लिए बुजुर्ग की हत्या: हथौड़े और प्लास से सिर पर ताबड़तोड़ हमलाकर तीन भाइयों ने ली जान, तीनों गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट के लिए बुजुर्ग की हत्या: हथौड़े और प्लास से सिर पर ताबड़तोड़ हमलाकर तीन भाइयों ने ली जान, तीनों गिरफ्तार
Thu, 23 Feb 2023 09:17 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 23 Feb 2023 09:17 AM IST
सार
दिल्ली के पॉश सैनिक फार्म इलाके में लूट के लिए तीन भाइयों ने बुजुर्ग की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या करने वाले तीनों आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों हथौड़ा व प्लास से सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
दिल्ली में बुजुर्ग की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी दिल्ली के नेब सराय की सैनिक फार्म की फ्रीडम फाइटर कॉलोनी में लूटपाट के लिए बुजुर्ग सतीश कुमार भारद्वाज की हत्या के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीसरे भाई को गिरफ्तार किया है। आरोपी सबसे बड़ा भाई है। इसी ने ही बुजुर्ग की हत्या की थी। तीनो भाई सीतापुर यूपी के रहने वाले हैं।
वारदात के बाद आरोपी ग्रीन पार्क चला गया था, और उसे पता नहीं था कि उस के दो भाई गिरफ्तार हो गए हैं। जब आरोपी अपने घर पहुंचा तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार, फ्रीडम फाइटर कॉलोनी में लूटपाट के लिए बुजुर्ग सतीश कुमार भारद्वाज (75) की मंगलवार रात एक बजे हत्या कर दी गई।
एमसीडी से सहायक इंजीनियर के पद से रिटायर हुए बुजुर्ग ने बुधवार सुबह गेट नहीं खोला तो पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो बुजुर्ग बेडरूम में लहूलुहान पड़े थे। हथौड़े व प्लास आदि से वार कर बुजुर्ग की हत्या की गई थी।
विज्ञापन
नेब सराय थाना पुलिस ने हत्या की इस वारदात को कुछ घंटे में सुलझाते हुए दो भाई रवि कुमार और धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि तीसरे भाई मुकुल को देर रात गिरफ्तार किया। रवि ने एक सप्ताह पहले बुजुर्ग के घर रंगाई-पुताई की थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बुजुर्ग के घर से लूटा गया कुछ सामान, हथौड़ा और फरार होने के लिए इस्तेमाल किया गया ऑटो बरामद किया है। आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गए थे।

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि सतीश ए1/55 फ्रीडम फाइटर कॉलोनी में अकेले रहते थे। पत्नी की 15 वर्ष पहले मौत हो चुकी है। एक बेटा सेना में ब्रिगेडियर है और तैनाती मध्यप्रदेश में है। दूसरा बेटा अमेरिका में रहता है। बेटी की शादी हो चुकी है और वह परिवार के साथ वैशाली गाजियाबाद में रहती है। बुजुर्ग ने बुधवार सुबह 8:15 बजे तक गेट नहीं खोला तो 8:19 बजे पुलिस को सूचना दी।
दक्षिण जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बुजुर्ग के सिर पर हथौड़ा व प्लास जैसी नुकीली चीज वार करने के निशान थे। सिर फटा हुआ था। पुलिस ने बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स में रखवा दिया है। पुलिस ने आसपास की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो दो आरोपी लूट का सामान लेकर घर से बाहर निकलते दिखाई दिए।
इसके बाद पुलिस ने रवि व धर्मेंद्र को दबोच लिया। दोनों सैदुल्लाजॉब में किराये पर रहते थे। दक्षिणी रेंज की संयुक्त पुलिस आयुक्त मीनू चौधरी ने बताया कि सतीश की लूटपाट के लिए हत्या की गई है। सतीश पुलिस के रजिस्टर में सीनियर सिटीजन थे। बीट स्टाफ लगातार उनके संपर्क में था। रवि ने उनके घर में रंगाई-पुताई की थी। रवि ने ही साजिश रची थी।
आरोपी पुरानी जूलरी व दो मोबाइल ले गए थे
बुजुर्ग के घर से आरोपी पुश्तैनी जूलरी, चांदी व सोने के सिक्के, कुछ विदेशी करेंसी और दो मोबाइल लूटकर ले गए थे। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई कुछ बरामद कर ली गई है। सतीश के बेटों के आने के बाद ही पता चलेगा कि आरोपी कितनी जूलरी व नकदी लूटकर ले गए थे।