फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police found seven finger prints in the case of Nehru Skewer theft case

नेहरू की चोरी की गई कटार मिली, म्यूजियम के कर्मचारी गिरफ्तार

Thu, 28 Apr 2016 01:33 PM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 28 Apr 2016 01:33 PM IST
विज्ञापन
police found seven finger prints in the case of Nehru Skewer theft case
नेहरू मेमोरियल से कटार चोरी - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

गृह मंत्रालय ने चाणक्यपुरी स्थित नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी से पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को उपहार स्वरूप मिली ऐतिहासिक कटार चोरी मामले में दिल्ली पुलिस ने म्यूजियम के दो आरोपी कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को चोरी की गई कटार भी वापस मिल गई है।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों के नाम रामचंद्र और संदीप बताए जा रहे हैं। दोनों आरोपी म्यूजियम में अनुबंधित कर्मचारी थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें लगा कटार सोने की है और इसे चुराकर पैसे कमाए जा सकते हैं। बता दें कि मामले को गंभीरता मानते हुए गृह मंत्रालय ने रिपोर्ट मांगी थी। सांस्कृतिक मंत्रालय ने भी मामले की जानकारी ली। म्यूजियम के कई अधिकारियों ने मंत्रालय जाकर पूरी जानकारी दी थी।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस आयुक्त आलोक कुमार वर्मा ने नई दिल्ली जिला पुलिस से रिपोर्ट मांगी थी। जांच के दौरान शीशे के बॉक्स व कमरे की कुंडी से पुलिस को करीब सात फिंगर प्रिंट मिले थे, इनमें से तीन फिंगर प्रिंट बढ़िया स्थिति में थे। इसके आधार पर पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला देश की ऐतिहासिक धरोहर के चोरी होने का था, अत: नई दिल्ली जिले के कई अफसरों को जांच में लगाया था। गौरतलब है कि चाणक्यपुरी स्थित नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी से सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की कटार चोरी हो गई थी।

शीशे के बॉक्स को तोड़कर कटार को चुराई गई

police found seven finger prints in the case of Nehru Skewer theft case

कटार को चुराने के लिए पहले कमरे के ताले की कुंडी को काटा गया था। इसके बाद शीशे के बॉक्स को तोड़कर कटार को चुराई गई। ताले से ही बॉक्स को तोड़ा गया था। पूर्व प्रधानमंत्री को सोने की परत चढ़ी इस कटार को सऊदी अरब ने उपहार में दिया था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार बॉक्स में प्रधानमंत्री नेहरू को पाकिस्तान से उपहार में दिया गया बॉक्स, जमैका से दिया गया सिक्का, ईरान से दिया गया कटोरा व एक चांदी की प्लेट रखी हुई थी। म्यूजियम से सिर्फ सोने की परत चढ़ी कटार ही चुराई गई। सोमवार सुबह जब सफाई की गई तो कटार सुरक्षित थी। शाम को सफाई के समय कटार के चोरी होने के बारे में पता लगा। सोमवार को म्यूजियम आम लोगों के लिए बंद रहता है।

ऐसे में पुलिस को अंदेशा है कि म्यूजियम में काम करने वाले किसी कर्मचारी ने ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने म्यूजियम में काम करने वाले करीब 60 लोगों से पूछताछ की है। इनमें से काफी लोगों के फिंगर प्रिंट लिए गए हैं, ताकि उनका मिलान किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed