खून से सने पैर के निशान से हत्यारे का सुराग तलाश रही पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशांत विहार इलाके में बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में पुलिस खून से सने पैर के निशान के जरिये हत्यारे का सुराग तलाश रही है। बताया गया है कि पुलिस को घटनास्थल के पास से हमलावर के पैर के निशान मिले हैं।
पुलिस महिला के रिश्तेदारों, नौकरानी और परिचितों से पूछताछ कर रही है। शनिवार शाम रोहिणी सेक्टर-13 निवासी कैलाशवती (74) की धारदार हथियार से हमलाकर हत्या कर दी गई थी।
मौका मुआयना करने के दौरान पुलिस को कमरे में खून बिखरा मिला था और उस पर पैर के निशान मिले। आशंका जताई गई है कि पैर का खून से सना निशान हमलावर का है। पुलिस ने सबूत एकत्र कर उसे जांच के लिए भेज दिया है।
साफ जाहिर है कि इसमें कोई परिचित शामिल
छानबीन के दौरान पता चला कि कैलाशवती के घर शाम को एक नौकरानी काम करने आती है। पुलिस ने नौकरानी से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया, इससे साफ जाहिर है कि इसमें कोई परिचित शामिल है, क्योंकि अकेले घर में रहने के दौरान कैलाशवती कमरे का दरवाजा बंद करके रखती थीं।
दरवाजे को जबरदस्ती खुलवाने के निशान नहीं मिले हैं। जांच में यह बात भी सामने आई है कि कैलाशवती के साथ पति रतनलाल व बेटा मनोज रहता था। मनोज की पत्नी इन दिनों मायके गई है।
वहीं दूसरा बेटा राजेश लक्ष्मी नगर में सपरिवार रहता है। पुलिस ने परिवार के सदस्यों के साथ-साथ उनके परिचितों से भी पूछताछ की है। साथ ही कैलाशवती के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को भी खंगाल रही है, ताकि आरोपियों के बारे में कोई सुराग मिल सके।