{"_id":"66d6a033070e1ce9890b2a45","slug":"police-encounter-with-two-criminals-in-narela-delhi-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Encounter: दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली; दोनों पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Encounter: दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली; दोनों पकड़े
Tue, 03 Sep 2024 11:05 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 03 Sep 2024 11:05 AM IST
सार
दिल्ली के नरेला इलाके में पुलिस की दो लूटेरों के साथ मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई करते हुए एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया है। दोनों को पुलिस ने पकड़ लिया है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर पुलिस टीम मौजूद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नरेला इलाके में मंगलवार तड़के बदमाश और पुलिस टीम के बीच मुठभेड़ हो गई। बाहरी उत्तरी जिला स्पेशल स्टाफ की टीम को देखते ही बदमाशों ने गोली चला दी, जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी।
विज्ञापन
पुलिस ने घायल बदमाश पंजाबी कालोनी नरेला निवासी विनय समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे बदमाश की पहचान शामली यूपी निवासी विजय के रूप में हुई है। घायल बदमाश को इलाज के लिए हरिशचंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, दोनों बदमाशों पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर रही है।