फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police disclosed case by arresting accused who attacked woman in Modinagar

दर्दनाक लॉन्ग ड्राइव: घुमाने के बहाने सुनसान जगह ले जाकर युवक बना हैवान, पुलिस से बोला- उम्र में काफी बड़ी थी

Tue, 23 May 2023 02:09 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद/मोदीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद/मोदीनगर Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 23 May 2023 02:09 PM IST
सार

आरोपी दीपक ने बताया कि महिला तलाकशुदा थी और उससे उम्र में भी काफी बड़ी थी। वह उससे पीछा छुड़ाना चाहता था। आरोपी साजिश के तहत उसे लॉन्ग ड्राइव पर जाने के बहाने दिल्ली से स्कूटी पर लेकर मोदीनगर पहुंचा।

विज्ञापन
Police disclosed case by arresting accused who attacked woman in Modinagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पुलिस ने एक दिन पूर्व महिला पर हुए जानलेवा हमले का सोमवार को खुलासा कर दिया। दिल्ली निवासी महिला को उसका घनिष्ठ मित्र लॉन्ग ड्राइव पर ले जाने के बहाने मोदीनगर लाया था और मौका देखकर महिला पर जानलेवा हमला कर उसे खाली प्लॉट में फेंक दिया था। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद वापस दिल्ली भाग गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

डीसीपी ग्रामीण जोन रवि कुमार ने बताया कि मोदीनगर पुलिस को रविवार सुबह कादराबाद चौकी क्षेत्र स्थित एक खाली प्लॉट में एक महिला घायल अवस्था में मिली थी। चिकित्सकों ने गंभीर हालत के कारण महिला को मेरठ रेफर कर दिया था। होश आने पर दिल्ली निवासी महिला रेनू गहलोत ने परिजनों का फोन नंबर बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने दिल्ली स्थित गुलाबी बाग निवासी एक फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट दीपक के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सोमवार पूर्वाह्न आरोपी दीपक को तहसील के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दीपक ने बताया कि किस्त कलेक्शन के दौरान उसकी रेनू से दोस्ती हो गई थी। इसके बाद दोनों में घनिष्ठ मित्रता हो गई। 

विज्ञापन

आरोपी दीपक ने बताया कि रेनू तलाकशुदा थी और उससे उम्र में भी काफी बड़ी थी। वह उससे पीछा छुड़ाना चाहता था। आरोपी दीपक साजिश के तहत रेनू को लॉन्ग ड्राइव पर जाने के बहाने दिल्ली से स्कूटी पर लेकर मोदीनगर पहुंचा और यहां कादराबाद क्षेत्र में सुनसान स्थान देखकर खाली प्लाट में ले गया और वहां दुपट्टे से महिला का गला घोंटा तथा दीवार में सिर पटका। रेनू अचेत होकर जमीन पर गिर गई। रेनू को मृत समझकर दीपक वहां से भाग गया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उधर भोजपुर पुलिस ने भी गांव फजलगढ़ निवासी चालक राहुल हत्याकांड में फरार आरोपी दिनेश पुत्र ज्ञानचंद को गिरफ्तार कर लिया। राहुल हत्याकांड में अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि चौथा आरोपी अभी फरार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed