फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police custody of accused in ISIS module case extended by three days

Delhi NCR News: आईएसआईएस मॉड्यूल मामले में आरोपियों की पुलिस हिरासत तीन दिन बढ़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 07:15 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने कोर्ट से कहा- मोबाइल फोन से प्राप्त डाटा की जांच अभी बाकी है
विज्ञापन

नई दिल्ली। पटियाला हाउस कोर्ट ने आईएसआईएस माड्यूल मामले में गिरफ्तार दो आतंकी अदनान खान और मोहम्मद अदनान की पुलिस हिरासत तीन दिन के लिए और बढ़ा दी। दोनों आरोपियों को सोमवार को पुलिस हिरासत खत्म होने के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रेया अग्रवाल ने उनकी रिमांड 30 अक्तूबर तक बढ़ाने का आदेश दिया।

आरोपी अदनान खान की ओर से दाखिल जमानत अर्जी पर कोर्ट 31 अक्तूबर को सुनवाई करेगी। सोमवार को मामले की सुनवाई के दौरान पुलिस ने अदालत से तीन दिन की और हिरासत की मांग करते हुए कहा कि जांच अभी जारी है और मोबाइल फोन से प्राप्त डाटा की जांच बाकी है। साथ ही, आरोपियों से इंटरनेट मीडिया आइडी और अन्य संभावित सहयोगियों की जानकारी हासिल करनी है। वहीं, बचाव पक्ष ने पुलिस रिमांड बढ़ाए जाने का विरोध किया। वकील ने यह भी विरोध जताया कि आरोपियों को देर रात करीब 11 बजे अदालत में पेश किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed