फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police could not arrest shooters in murder case at Burger King in Delhi

बर्गर किंग में कत्ल: तीन दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ, शूटर्स और युवती की तलाश जारी; सामने आया वारदात का वीडियो

Thu, 20 Jun 2024 10:00 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 20 Jun 2024 10:00 PM IST
सार

युवती की पहचान रोहतक की रहने वाली अनु के तौर पर हुई है। वह वर्तमान में मुखर्जी नगर में फर्जी दस्तावेज देकर पीजी में रह रही थी। पुलिस की कई टीमें तीनों के घर पर जा चुकी हैं।

विज्ञापन
Police could not arrest shooters in murder case at Burger King in Delhi
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन के बर्गर किंग आउटलेट में हुई फायरिंग मामले में तीन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। दिल्ली पुलिस की कई टीमों ने शूटरों और युवती के ठिकानों पर छापामारी की, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। उधर, गुरुवार को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में अमन के शव का पोस्टमार्टम कर परिजन को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच के बाद दोनों शूटरों और युवती की पहचान कर ली गई है। शूटरों की पहचान हरियाणा के हिसार का रहने वाला आशीष और रोहतक का रहने वाला विक्की के रूप में की गई हैं। इन पर पूर्व में भी कई संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं। वहीं युवती की पहचान रोहतक की रहने वाली अनु के तौर पर हुई है। वह वर्तमान में मुखर्जी नगर में फर्जी दस्तावेज देकर पीजी में रह रही थी। पुलिस की कई टीमें तीनों के घर पर जा चुकी है और जानकारों और स्वजन से लंबी पूछताछ भी की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश में रची गई हत्या की साजिश...
सूत्रों का कहना है कि अमन की हत्या विदेश में बैठे बदमाशों ने करवाई है। इसके लिए कई दिनों तक योजना बनाई गई। अक्तूबर 2020 में नीरज बावनियां के मौसेरे भाई शक्ति की हत्या के बाद से उसका निक्कू अमन से बदला लेने की फिराक में था। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले वह इसी मामले की लेकर यूएसए में भाऊ गैंग के बदमाशों से उसने मुलाकात की थी। वहीं दूसरी तरफ हत्या के बाद इंस्टाग्राम पर एक अकाउंट से हिमांशु भाऊ के नाम से पोस्ट कर दावा किया गया था कि राजौरी गार्डन में जो हत्या हुई है, उसकी जिम्मेदारी हिमांशु भाऊ और नवीन बाली लेते हैं। वह पोस्ट हट गई है और अकाउंट बंद पाया गया था। पुलिस की तकनीकी जांच में पता चला कि अकाउंट विदेश से संचालित किया जा रहा था, लेकिन अब अकाउंट के बंद होने से तकनीकी जांच में दिक्कत हो रही है।

अमन ने आखिरी बार दोस्त को किया था वीडियो काल...
बर्गर किंग में युवती के साथ बैठे अमन ने वहीं पर अपने एक दोस्त को वीडियो काल किया था और उसे युवती के बारे में बताया था। फिलहाल पुलिस अमन के दोस्त के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस के अनुसार अनु अमन का फोन लेकर फरार हुई है। उसका और अमन दोनों का फोन फिलहाल स्विच ऑफ है। ऐसे में पुलिस को लोकेशन निकालने में दिक्कत आ रही है।
 

शकूरपुर की तरफ भागी थी युवती...
सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच से पता चला है कि मंगलवार को अनु वारदात से पहले जीटीबी नगर स्टेशन से मेट्रो में चढ़ती है। इसके बाद वह राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन उतरती है। फिर वारदात के बाद वह राजौरी गार्डन मेट्रो से वह शकूरपुर की तरफ चली जाती है। पुलिस को इससे आगे का कोई सीसीटीवी कैमरों का फुटेज नहीं मिली है जिसमें अनु दिखी हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed