{"_id":"6376188a7b811212d9426cdf","slug":"police-constable-s-neck-severed-after-being-hit-by-chinese-manjha-in-ghaziabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: चाइनीज मांझे की चपेट में आने से सिपाही की कटी गर्दन, आए 20 टांके, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: चाइनीज मांझे की चपेट में आने से सिपाही की कटी गर्दन, आए 20 टांके, हालत गंभीर
Thu, 17 Nov 2022 04:49 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 17 Nov 2022 04:49 PM IST
सार
सिपाही गौरव के मांझे की चपेट में आने से उनकी गर्दन में गहरा घाव हुआ है। उन्हें लहुलूहान हालत में अस्पताल लाया गया, जहां उनकी गर्दन में 20 टांके लगे हैं। मामले को लेकर विजयनगर थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
मांझे की चपेट में आने से घायल सिपाही
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चाइनीज मांझे की खरीद और बिक्री पर तमाम अंकुश के बावजूद भी इसका प्रयोग बंद नहीं हो रहा है। ताजा मामला राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद का है। यहां मांझे की चपेट में आने से सीबीआई अकादमी के सिपाही की गर्दन कट गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सिपाही गौरव के मांझे की चपेट में आने से उनकी गर्दन में गहरा घाव हुआ है। उन्हें लहुलूहान हालत में अस्पताल लाया गया, जहां उनकी गर्दन में 20 टांके लगे हैं। मामले को लेकर विजयनगर थाने में तहरीर दी गई है। बता दें कि इससे पहले भी दिल्ली और एनसीआर समेत आसपास के इलाके में ऐसे मामले सामने आते रहे हैं।
विज्ञापन
इससे पहले अगस्त महीने की 12 तारीख को दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में एक कारोबारी की मांझे की चपेट में आने से मौत हो गई थी। कारोबारी घर पर अपनी भांजी से राखी बंधवाकर पत्नी और बेटी के साथ बाइक से अपने ससुराल जा रहे थे।