फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police complaint against TMC MP for mimicry of Vice-Prez in Parliament comple

टीएमसी सांसद की बढ़ी मुश्किलें: उपराष्ट्रपति की नकल करने के मामले में शिकायत, दिल्ली पुलिस ने आगे भेजी रिपोर्ट

Wed, 20 Dec 2023 11:39 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 20 Dec 2023 11:39 AM IST
सार

एक वकील ने संसद भवन के परिसर में उपराष्ट्रपति की मिमिक्री करने वाले टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है।

विज्ञापन
Police complaint against TMC MP for mimicry of Vice-Prez in Parliament comple
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीएमसी सांसद द्वारा राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की नकल किए जाने के मामले में सियासत गरमा गई है। एक वकील ने संसद भवन के परिसर में उपराष्ट्रपति की मिमिक्री करने वाले टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती शाम डिफेंस कॉलोनी पुलिस स्टेशन में अभिषेक गौतम नाम के एक वकील ने शिकायत दी थी। हमने इस मामले को नई दिल्ली जिला पुलिस को भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वकील ने की एफआईआर दर्ज करने की मांग
वकील ने शिकायत में कहा है कि वीडियो बनाने का मकसद भारत के उप-राष्ट्रपति का अपमान और बदनाम करने के लिए बनाया गया। वह किसान परिवार से आते हैं। ओबीसी कोटे से संबंध रखते हैं। साथ ही एक वकील हैं। वकील ने मांग की है कि टीएमसी सांसद और वीडियो में दिख रहे सभी लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा और आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की जाए। 

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के समर्थन में आया जाट समाज
पालम 360 खाप प्रधान चौधरी सुरेंद्र सोलंकी ने कहा कि यह बैठक न केवल टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के माफी मांग और इसके अलावा भारत के लाखों किसानों के लिए बुलाई गई है। हमने आज एक बड़ी बैठक करेंगे। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूण है कि हम कांग्रेस के बारे में बोलते हैं। विशेषकर राहुल गांधी के बारे में जिनके सामने यह घटना हुई। हमारी सिर्फ एक ही मांग है। हम किसान परिवार का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने घटना पर जताया दुख
बीते मंगलवार को संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के दौरान बनर्जी ने जगदीप धनखड़ की नकल की थी। इसके बाद भाजपा ने टीएमसी सांसद का जमकर विरोध किया। धनखड़ ने इस घटना की निंदा की है। वहीं, बुधवार को उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि इस घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें फोन किया। उपराष्ट्रपति ने बताया कि पीएम ने इस घटना पर दुख जताया और कहा कि वह ऐसे अपमान 20 वर्षों से भी ज्यादा से झेलते आ रहे हैं।

नकल किए जाने पर जगदीप धनखड़ दुखी
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा नकल किए जाने पर राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ में दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि मैंने सदन स्थगित कर दिया है। आपको पता नहीं है कि लोगों के मन में इसके खिलाफ किस तरह की प्रतिक्रिया है।

साथ ही उन्होंने कहा कि गिरावट की हद होती है। कार्यवाही के दौरान उन्होंने कल्याण बनर्जी और कांग्रेस का जिक्र करते हुए कहा, चिदम्बरम जी आप बहुत वरिष्ठ सदस्य हैं। कल्पना कीजिए कि जब आपके वरिष्ठ नेता एक सांसद द्वारा चेयरमैन संस्थान का मजाक उड़ाते हुए वीडियोग्राफी कर रहे हों, तो मेरे दिल पर क्या गुजर रही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed