फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police caught father and son who cheated by posing as fake CBI officers in Delhi

CBI वाले बाप-बेटे: सीमा से अधिक नकदी ले जाने के बहाने रोका, फिर बैग छीनकर दोनों नकली अधिकारियों ने लगाई दौड़

Fri, 17 Feb 2023 08:19 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 17 Feb 2023 08:19 PM IST
सार

शोर मचाकर पीछा करने पर गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने आरोपी पिता को रंगेहाथ दबोच लिया। पूछताछ में उनकी असलियत सामने आ गई। पुलिस आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन
Police caught father and son who cheated by posing as fake CBI officers in Delhi
run demo, runing demo, दौड़ - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सनलाइट कॉलोनी इलाके में शानदार जीवन शैली जीने के लिए पिता-पुत्र नकली सीबीआई अधिकारी बन गए। इन लोगों ने एक कारोबारी के कर्मचारी को पकड़ लिया और तय सीमा से ज्यादा पैसे होने पर उससे जवाब तलब करने लगे। कर्मचारी को डराने के लिए कार्यालय ले जाने का डर दिखाकर ऑटो में बिठा लिया और फिर उसका बैग लेकर भागने लगे। पीड़ित के शोर मचाकर पीछा करने पर गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने आरोपी पिता को रंगेहाथ दबोच लिया। पूछताछ में उनकी असलियत सामने आ गई। पुलिस आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन

दक्षिण पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया 14 फरवरी को सनलाइट कॉलोनी थाने में तैनात एएसआई भरत, एएसआई हरेंद्र, एएसआई अनिल व सिपाही दीपक सराय काले खां के पास गश्त कर रहे थे। फ्लाईओवर के पास उन्होंने एक व्यक्ति को चोर-चोर चिल्लाते सुना। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दो लोग भाग रहे थे। पुलिस टीम ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। इस बीच पीछा करने वाला व्यक्ति भी पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिसने बताया कि वह दिल्ली के चावड़ी बाजार में हार्डवेयर दुकानदार सौरभ गुप्ता की दुकान पर काम करता है। सौरभ गुप्ता ने उन्हें दिल्ली के पंजाबी बाग स्थित उनके आवास पर पहुंचाने के लिए 11 लाख रुपये की नकदी से भरा बैग दिया। जब वह पंजाबी बाग जा रहा था, तभी पीछे से दो व्यक्ति आए और खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर उसका बैग चेक किया। तय सीमा से अधिक नकदी ले जाने के बहाने जेल भेजने की धमकी दी। इसके बाद वह उसे एक ऑटो से आईटीओ स्थित अपने नकली कार्यालय ले जा रहे थे। लेकिन सराय काले खां फ्लाईओवर पर दोनों बैग लूटकर भागने लगे।

विज्ञापन

पूछताछ में दोनों की पहचान शाहीन बाग निवासी मोहम्मद इंतजार (46) वर्ष और उसके बेटे मोहम्मद युसूफ (19) के रूप में हुई। पुलिस ने उनके कब्जे से बैग और एक मोबाइल फोन बरामद कर लिया। पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि वह शानदार जीवन शैली जीना चाहते थे। वह चांदनी चौक में वेंडर हैं। उनके पास आय का कोई स्थायी स्रोत नहीं था। इसलिए कम समय में पैसा कमाने के लिए अपराध करने लगा। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि आरोपियों पर पहले से कोई मामला दर्ज नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed